जयपुर.काेराेनावायरस का खौफ हर जगह है। देशभर में लॉकडाउन है। इसके कारण अपराधों का भी लॉकडाउन हो गया है। प्रदेशभर में अपराध अन्य दिनाें की तुलना में 75% से भी कम हाे गए है। गत छह दिन में 21 से 26 मार्च तक प्रदेश के 860 पुलिस थानाें में केवल 1764 मामले दर्ज हुए हैं। यानी की एक थाने में औसतन तीन दिन में एक मामला। एक्सीडेंट थाने और महिला थानाें में ताे एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ।
लूट-डकैती जैसे जघन्य अपराध भी जीरो
प्रदेश में गत छह दिन में मर्डर की दाे-तीन घटनाओंकाे छाेड़ दें ताे काेई बड़ी वारदात नहीं हुई। लूट औरडकैती जैसे जघन्य अपराध ताे जीराे हाे गए। लाॅक डाउन के बाद प्रदेश में प्राइवेट वाहनाें पर भी राेक लगा रखी है। जिसके चलते एक्सीडेंट की घटनाएं नहीं हाे रही। जयपुर में चार दिन पहले जगतपुरा में एक महिला की हत्या हुई थी। इसके गत दस दिन में काेई बड़ी वारदात नहीं हुई।
अधिकतर मामले सामान्य अपराधाें के:एडीजी क्राइम
एडीजी क्राइमबीएल साेनी बोले कि काेराेनाके प्रकाेप के चलते थानाें में गत छह दिन में केवल 1764 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें अधिकतर मामले सामान्य अपराधाें के हैं। लाॅक डाउन से अपराधाें में भी काफी कमी आई है। जाे परिवादी थाने आता है उसकी एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment