हिसार .काेराेना के खाैफ के चलते भले ही रेलवे विभाग के अधिकारियों ने कोयंबटूर से हिसार पहुंचने वाली सुपरफास्ट एक्स. ट्रेन में सवार सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग के निर्देश दिए हाे, लेकिन रेलवे और रेलवे स्वास्थ्य प्रशासन ने ट्रेन में सवार हाेकर पहुंचे 70 यात्रियों की स्क्रीनिंग में जाे लापरवाही बरती, उससे अन्य के भी वायरस के प्रभाव में अाने की आशंका है। विभागीय अधिकारियों ने ट्रेन में सवार हाेकर मुंबई, अहमदाबाद, सूरत से पहुंचे यात्रियों की स्क्रीनिंग या फिर थर्मोमीटर से जांच कराना तक मुनासिब हीं समझा। यही नहीं मात्र पांच छह यात्रियों काे ही सेनिटाइजर का प्रयाेग कराया। नाम, पते व बीमारी के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद ब्याेरा दर्ज कर सभी यात्रियों को जाने दिया।

पढ़िए... यात्रियों से क्या पूछे गए सवाल

यात्री का नाम, पता, माेबाइल नंबर, अापकाे बुखार, खांसी, आंख लाल, भारी थकावट, सांस लेने में तकलीफ ताे नहीं है? किसी विदेशी के संपर्क में ताे नहीं थे? विदेश से ताे नहीं अाए?

बाजार में नहीं मिली मशीन

यात्रियाें की जांच के लिए स्क्रीनिंग मशीन खरीदने का प्रयास किया गया था मगर बाजार में मशीन नहीं मिल सकी। जबकि थर्मोमीटर माैजूद थे। उनका प्रयाेग किया गया या फिर नहीं, इसकी जानकारी नहीं है।
- केएल चाैधरी, स्टेशन अधीक्षक, हिसार।
हिस्टोरीकल स्क्रीनिंग की
आरपीएफ इंस्पेक्टर ने सफाई के प्रति किया जागरूक

आरपीएफ इंस्पेक्टर बीरबल ने यात्रियों को काेराेना वायरस से बचाव के लिए सफाई के प्रति जागरूक िकया। अन्य के संपर्क में नहीं अाने की भी अपील की। रेलवे स्टेशन अाैर अासपास क्षेत्र में पंफ्लेट भी चस्पा किए गए हैं।
हिसार रेलवे स्टेशन पर कोयंबटूर से आने वाले यात्रियों से डिटेल पूछते डॉक्टर।


Post a Comment

Previous Post Next Post