किशनगंज. 15 जनवरी से शहर के चूड़ीपट्टी स्थित मजार चौक पर संविधान बचाओ, देश बचाओ के बैनर तले चल रहे धरना प्रदर्शन रविवार से स्थगित कर दिया गया है। संविधान बचाओ देश बचाओ कमेटी के सचिव मोहम्मद अमजद ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना को हराने में देश के साथ खड़ा रहने के संकल्प के साथ धरना को 31 मार्च तक स्थगित करने का निर्णय कमेटी ने लिया है।
उसके बाद सीएए, एनपीआर व एनआरसी के खिलाफ केंद्र सरकार का विरोध जारी रहेगा। रविवार को दिन के 11 बजे चूड़ीपट्टी मजार चौक स्थित धरना स्थल पर जब भास्कर की टीम पहुंची ताे धरना स्थल पर आठ दस महिलाएं कुर्सी पर बैठी हुई मिली। इस बीच सविधान बचाओ देश बचाओ कमेटी के सचिव मो. अमजद भी धरना स्थल पर पहुंचे।
उन्हाेंने महिलाओं को समझाने बुझाने के बाद धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। उन्हाेंने कहा शनिवार की रात प्रशासन के लोगाें ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए धरना प्रदर्शन बंद करने की पेशकश की थी। उन्हाेंने कहा देश व विश्व में फैली इस महामारी के खिलाफ छिड़े जंग में कमेटी प्रशासन के साथ है। रविवार की शाम एसडीएम के नेतृत्व में अधिकारियों की मौजूदगी में कमेटी ने 31 मार्च तक धरना प्रदर्शन स्थगित करने का फैसला लिया है। कमेटी के अध्यक्ष एम के रिजवी उर्फ नन्हे मुश्ताक, सचिव मो. अमजद, पूर्व नप उपाध्यक्ष जमशेद आलम, एमआइएम नेता शाहिद रब्बानी, कांग्रेस नेता सरफराज खान सहित कई सदस्य भी मौजूद थे।
7 दिना से चल रही थी बात-चीत
पिछले सात दिनों से कमेटी से वार्ता चल रही थी। इस संबंध में मौलानाओं के साथ बैठक भी की थी। सभी ने इस सच को स्वीकार किया कि अभी देश महामारी से निपटने में लगा हुआ है। देश में कोरोना वायरस पैर नहीं पसार सके इसकी जिम्मेदारी भी हमारी है। फिलहाल 31 मार्च तक धरना को स्थगित कर दिया गया है।
-शहनवाज़ अहमद नियाजी, एसडीएम

إرسال تعليق