ममदोट.फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर गांव नवा किला के समीप यात्रियों को लेकर जा रहा ऑटो सड़क पर घूम रहे लावारिस पशु से टकराकर पलट गया। घटना का पता चलते ही राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए फिरोजपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में छुट्टी काटकर ड्यूटी पर जा रहे बीएसएफ के जवान बप्पी कुमार समेत दाे की माैत हाे गई जबकि तीन लाेग गंभीर घायल हाे गए। दो घायलों की गंभीर हालत देखते हुए फरीदकोट मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया है। एक अन्य घायल बीएसएफ के जवान के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है।
पांच लोग बैठे थे ऑटो में
एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि मंगलवार रात फिरोजपुर से ऑटो में बैठकर बीएसएफ की 124 बटालियन के दो जवान जलालाबाद निकले थे। रास्ते में दो लाेग और बैठ गए। उन्होंने बताया कि जब ऑटो जब गांव नवां किला के समीप पहुंचा तो सड़क पर घूम रहे पशुओं से ऑटो की टक्कर हो गई। जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए व ऑटो सवार दो व्यक्ति जिनमें एक बीएसएफ के जवान बप्पी कुमार की मौके पर मौत हो गई। मृतक बप्पी कुमार वासी वेस्ट बंगाल (बीएसएफ) व चनन सिंह वासी बेटू कदीम के रूप में हुई है।


إرسال تعليق