वॉशिंगटन डीसी.दुनिया के 199 देश कोरोना से प्रभावित हैं। अब तक 6,83,563 केस मिले हैं। 32,144 मौतें हुई हैं। 146,396 मरीज ठीक हुए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित टॉप 10 देशों में यूरोप के 7, एशिया के 2, उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का एक देश है। रविवार को यूरोप का नीदरलैंड भी इसमें आ गया। 6 महाद्वीपों में कोरोना फैल चुका है।

श्रीलंका और न्यूजीलैंड में पहली मौत
  • श्रीलंका: कोरोना से पहली मौत। 65 साल के इस पीड़ित को डायबिटीज व किडनी की समस्या थी।
  • नीदरलैंड: सरकार ने अस्पतालों से 6 लाख खराब मास्क वापस बुलवाए। ये चीन से खरीदे गए थे।
  • न्यूजीलैंड: कोरोना से पहली मौत। इस 70 साल की महिला के संपर्क में आए 21 हेल्थवर्कर भी क्वारेंटाइन।
  • अफगानिस्तान: हेरात,जलालाबाद के वाणिज्य दूतावासों से भारतीय राजनयिक काबुल शिफ्ट।
  • पनामा: प्रशांत महासागर में 15 दिन से फंसे शिप के 1800 यात्रियों को दूसरे शिप में जाने की मंजूरी।
दुनिया: एक दिन में 20504 मामले बढ़े, स्पेन में सबसे ज्यादा
देशकुल मामलेनए मामलेमौतेंठीक हुए
अमेरिका123,828+2502,2293,238
इटली92,472-------10,02312,384
चीन81,439+453,30075,448
स्पेन78,797+5,5626,52814,709
जर्मनी58,247+5524558,481
ईरान38,309+2,9012,64012,391
फ्रांस37,575------2,3145,700
ब्रिटेन19,522+2,4331,228135
स्विट्जरलैंड14,593+5172901,595
नीदरलैंड10,866+1,1047713
बेल्जियम10,836+1,7024311,359
(रात 8:30 बजे तक के आंकड़े)

सात दिन: यूरोप के 5 देश और अमेरिका में हर रोज 1000 से ज्यादा संक्रमित।



Post a Comment

Previous Post Next Post