बोकारो | बोकारो रेलवे स्टेशन पर कार्यरत 17 महिला कर्मियों को अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर क्षेत्रीय रेल प्रबंधक प्रभात प्रसाद ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रेलवे के निरंतर विकास में महिला कर्मियों का अहम योगदान है। अब तो रेल के हर कार्यों में महिलाएं अपनी भूमिका अदा कर रही हैं। सम्मान पाने वालों में प्रमुख महिला रेल कर्मियों में आरके डुंगडंुग, आरके पन्ना, एस लुगून, वीणा देवी, डोली, रविया आरसी सहित कई रहीं। मौके पर स्टेशन प्रबंधक एके हलधर, डीटीआई एसके तिवारी, केके गोस्वामी, सीटीआई अमित प्रियदर्शी आदि रहे।

Bokaro News - 17 women workers working in railway honored



Post a Comment

Previous Post Next Post