जयपुर.अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में आधा फीसदी की कटौती और डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने से बुधवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना एक ही दिन में 1,500 रुपए महंगा होकर 44,760 रुपए प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले 24 फरवरी को जयपुर में सोने ने 44,180 रुपए के स्तर पर पहुंच कर नया रिकॉर्ड बनाया था। सोने में पहली बार एक दिन की सबसे बड़ी तेजी दर्ज की गई है।

2020 में सोने की कीमत 11.48% बढ़ी

इस साल एक जनवरी से अब तक जयपुर में सोना 4,610 यानी 11.48 फीसदी महंगा हो चुका है। एक जनवरी को जयपुर में शुद्ध सोना 40,150 रुपए था, जो अब 44,760 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया है।

अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती

तेजी के कारण अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने कोरोना वायरस के डर के बीच ब्याज दर में 0.50% की कटौती की है। यह साल 2008 के बाद सबसे बड़ी कटौती है। दूसरे देशों के केंद्रीय बैंक भी ब्याज दरों में कमी कर सकते हैं। इससे निवेशकों ने बेहतर रिटर्न के लिए सोना-चांदी का रुख कर लिया है। कोरोना के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था की विकास दर में कमी का अनुमान है। इसके सोने की मांग बढ़ी है।

फिलहाल तेजी नहीं

इस हफ्ते सोने में फिलहाल बड़ी तेजी की संभावना नहीं है। अमेरिका में रोजगार के आंकड़े उम्मीद से बेहतर होने की वजह से बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में मामूली तेजी रही।

जयपुर सर्राफा भाव

चांदी (999) 47,800, चांदी रिफाइनरी 47,300 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 68,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 44,760 रुपए, सोना जेवराती 42,500 रुपए तथा वापसी 41,000 रुपए प्रति दस ग्राम।

The biggest single-day gain in gold in Jaipur, gold standard expensive by Rs 1500 per 10 grams, reached a record level of Rs 44760



Post a Comment

Previous Post Next Post