रांची .काेराेना वायरस की वजह से हुए लाॅकडाउन ने रांचीवासियों काे एक बार फिर एक दशक पहले की याद दिला दी, जब गैस सिलिंडर लेने के लिए उन्हें घंटाें लाइन में लगना पड़ता था। गैस एजेंसी संचालकाें की मनमानी ने उपभाेक्ताअाें के नाक में दम कर दिया है। खाद्य सामग्री घर में पड़ा हुअा है, लेकिन खाना बनाने के लिए रसोई गैस नहीं है। अधिकतर गैस एजेंसियों ने हाेम डिलिवरी पूरी तरह बंद कर दिया है।
कुछ एजेंसी गाेदाम या विभिन्न प्वाइंट पर गैस बांट रही है, ताे वहां भी पर्याप्त सिलिंडर नहीं दिया जा रहा है। इस वजह से घंटाें लाइन में खड़ा हाेने के बावजूद लाेगाें काे गैस नहीं मिल रहा है।
उपभाेक्ताअाें की इस आपाधापी के बीच गैस कंपनियों ने शनिवार से नया नियम लागू कर दिया है। अब किसी भी हाल में 15 दिनाें से पहले नए सिलिंडर की बुकिंग नहीं हाेगी। यानी जिन उपभाेक्ताअाें काे 25 मार्च काे सिलिंडर की डिलिवरी कर दी गई है, वे अब 9 अप्रैल से पहले सिलिंडर के लिए बुकिंग नहीं कर पाएंगे। बुकिंग के बाद तीन से चार दिनाें के अंदर सिलिंडर की हाेम डिलिवरी की जाएगी। यानी अब 20 दिन से पहले सिलिंडर की रिफिलिंग नहीं हाेगी। जिन उपभोक्ता के पास पांच किलाे का सिलिंडर है, वे सात दिन बाद ही रिफिलिंग के लिए बुकिंग कर पाएंगे।
कालाबाजारी और स्टाॅक राेकने के लिए लागू किया गया नया नियम
- हाेम डिलिवरी करने जा रहे वाहन काे लाेग रास्ते में घेरकर जबरन सिलिंडर ले रहे हैं, इसलिए घराें तक सिलिंडर नहीं पहुंच रहा।
- जिन लाेगाें ने पांच दिन पहले सिलिंडर लिया, वे फिर नया सिलिंडर मांग रहे हैं। इस वजह से मारामारी हाे रही है।
- मार्च माह समाप्त हाेने वाला है। एेसे में जिन लाेगाें का सब्सिडी बचा हुअा है, वे 31 मार्च से पहले सिलिंडर लेकर सब्सिडी का लाभ लेने में लगे हैं।
- संक्रमण के डर से 50% मैनपावर से रसोई गैस का वितरण कराया जा रहा है। इसलिए, समय लग रहा है।
अभी तक चार दिनाें के लाॅकडाउन में सबसे अधिक लाेग रसोई गैस नहीं मिलने से परेशान हैं। दैनिक भास्कर के हेल्पलाइन नंबर पर 50 से अधिक लाेगाें ने गैस एजेंसी संचालकाें की करतूत बताते हुए प्रशासन की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। उपभाेक्ताअाें ने बताया कि प्रशासन ने गैस एजेंसी संचालकाें के जितने भी नंबर जारी किए हैं, काेई रिसिव नहीं हाेता। प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने के बावजूद गैस एजेंसियों पर काेई कार्रवाई नहीं हाे रही है। एजेंसी वाले कई नंबर तो बंद कर रखे हैं।
इंडेन के गैस एजेंसियों की सबसे अधिक शिकायत
रांची में इंडेन के गैस एजेंसियों की सबसे अधिक शिकायत अा रही है। मुक्ति गैस एजेंसी, अानंद गैस एजेंसी, उरांव गैस एजेंसी, अल्फा गैस, इन्द्रप्रस्थ गैस एजेंसी और जयंत गैस एजेंसी की सबसे अधिक शिकायत है। विनाेद कुमार ने बताया कि 8 फरवरी काे मुक्ति एजेंसी से गैस मिला था। 25 मार्च काे नई बुकिंग की, लेकिन सिलिंडर नहीं मिला। लाेहराकाेचा के अंजू देवी जयंत गैस एजेंसी की उपभोक्ता हैं। इन्हें एक सप्ताह से सिलिंडर नहीं मिल रहा है।
एजेंसी संचालकाें ने कहा: रसोई गैस की कमी नहीं
अदिति गैस एजेंसी के संचालक उमेश राय, इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी के संचालक डाॅ. रवि भट्ट ने कहा कि पर्याप्त रसोई गैस सिलिंडर की अापूर्ति हाे रही है। जिन्हाेंने बुकिंग की है, वे घर में रहें। उन्हें घर पर ही सिलिंडर मिलेगा। जिनके पास सिंगल सिलिंडर है, वे उसे डबल करा सकते हैं।
डीसी ने कहा- होम डिलिवरी में कोई परेशानी हो ताे सूचना दें
शनिवार काे कुल 18020 सिलिंडर की डिलिवरी की गई है। इसके बावजूद लाेगाें काे सिलिंडर नहीं मिल रहा है ताे कंपनी या जिला कंट्राेल रूम काे 1950 नंबर पर सूचना दें। -राय महिमापत रे, डीसी

Post a Comment