केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं चल रही हैं। सोमवार को 12वीं के बच्चों ने भौतिक विज्ञान की परीक्षा दी। पेपर सामान्य था। ज्यादातर बच्चों से बन गया है। शहर के छह केंद्रों में 1023 बच्चों ने परीक्षा दी। 18 बच्चे अनुपस्थित रहे। अब 12वीं के छात्र-छात्राएं 3 मार्च यानी आज इतिहास की परीक्षा देने जाएंगे। 4 मार्च को 10वीं के बच्चे विज्ञान की परीक्षा देंगे। शहर के 19 स्कूलों में से 6 को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सोमवार को केंद्रीय विद्यालय में 138, कृष्णा पब्लिक स्‍कूल में 148, रेलवे क्रमांक-2 में 151, डीपीएस में 187, महर्षि विद्या मंदिर में 241 और डीएवी स्कूल में 158 बच्चों ने भौतिक विज्ञान की परीक्षा दी।

सीजी बोर्ड: 18709 बच्चों ने हिंदी का पेपर दिया

इधर सीजी बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। सोमवार को 12वीं के छात्र-छात्राओं ने हिंदी की परीक्षा दी। 147 केंद्रों में 18709 बच्चों ने परीक्षा दी। 180 बच्चे अनुपस्थित रहे। सबसे ज्यादा 365 बच्चे मस्तूरी के पचपेड़ी स्कूल में बैठे। जबकि सात परीक्षा केंद्र खाली रहे। शिक्षा विभाग के मुताबिक सोमवार को एक भी नकल प्रकरण नहीं बने। मंगलवार को 10वीं के बच्चे सुबह 9.30 बजे से हिंदी की परीक्षा देने जाएंगे। सभी 154 केंद्रों में 28392 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। सबसे ज्यादा 631 बच्चे मस्तूरी के पचपेड़ी स्कूल में बैठेंगे। वहीं सबसे कम 66 बच्चे टिकारी केंद्र में परीक्षा देंगे।





Bilaspur News - chhattisgarh news cbse 12th 1023 students took the examination 18 children were absent


Post a Comment

أحدث أقدم