अररिया व कदवा के कांग्रेस विधायक हुए शामिल, केंद्र सरकार पर लगाया देश को बांटने का आरोप

27 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ होने वाली जनसभा की सफलता के लिए सीपीआई नेता और जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार जन-गण-मन यात्रा लेकर शुक्रवार को अररिया पहुंचे। यहां उनकी जन-गण-मन यात्रा का समापन भी हो गया। सीएए, एनआरसी, एनपीआर के खिलाफ विरोधी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रतिरोध सभा में कन्हैया ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

कार्यक्रम में अररिया सदर और कटिहार के कदवा के कांग्रेस विधायक भी शामिल हुए। कन्हैया ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए सीएए, एनपीआर और एनआरसी पर कहा कि खेत में किसान मर रहे हैं और बॉर्डर पर जवान शहीद हो रहे हैं, लेकिन सरकार पूरे देश में हिंदू और मुसलमान कर रही है।

कन्हैया ने कहा कि जन-गण-मन गाएंगे, लेकिन एनपीआर और एनआरसी में कागज नहीं दिखाएंगे। हमारी विरासत किसी से डरने की नहीं है और ना ही किसी को डराने की। हम मोहब्बत करने वाले लोग हैं। हमारी इस यात्रा का मकसद है अपने संविधान, तिरंगा और आने वाली पीढ़ी की रक्षा करना है। आज इस देश में जो राजनीति हो रही है, वो इंसान से इंसान को बांटने की राजनीति है। इन्होंने भगवान राम को भी नारा बनाकर रख दिया है। जबकि हमारे पुरखों से लेकर अब तक सियावर रामचंद्र की जय कहते आए हैं।

ये राजनीति इसलिए कर रहे हैं, ताकि हम उनके झूठे वादों पर सवाल नहीं कर सकें। आज देश के 16 लाख से ज्यादा लोगों की नौकरी चली गई है पर ये सरकार इन सवालों पर बात नहीं कर रही है। सिर्फ मुख्य मुद्दों से हमें भटकाना जारी है।

मोदी सरकार ने जब असम में एनआरसी किया तो इनको पता चला कि इसके अंदर तो ज्यादा हिन्दू समुदाय के हैं, इसलिए सीएए लेकर आए और ये सारा खेल कर सभी को उलझाने का काम किया है। सरकार को जरूरत है वो साबित करे कि हम भारत के नागरिक नहीं हैं। कार्यक्रम में सिबतैंन अहमद ने कन्हैया को प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

विरोधी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले अररिया में जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पहुंचे

गया के बाद अररिया में भी चल रहा जबरदस्त धरना

सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर कई जगहों पर लोग विरोध में धरने पर बैठे हैं। अररिया में बैठे लोगों के हिम्मत को सलाम करते हुए कन्हैया ने कहा कि गया के बाद अररिया में ही 46 दिन से लोग लगातार धरना पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि धरना पर बैठने वाले लोगों की हिम्मत काबिले तारीफ है।

सीएए लाकर एक वर्ग को परेशान कर रही सरकार

सभा को संबोधित करते हुए कदवा के कांग्रेस विधायक डॉ. शकील अहमद खान ने कहा कि पहले दिन से ही बिहार में चल रही इस यात्रा पर कई बार हमले हुए पर हमारा कांरवा चलता रहा। सीएए, एनआरसी, एनपीआर लाकर सरकार एक पक्ष के लोगों को और गरीब तबकों को परेशान कर रही है। वहीं अररिया के कांग्रेस विधायक आबिदुररहमान ने कहा कि हम इसी मिट्टी में पैदा हुए हैं और यहीं रहेंगे। इस मुल्क की गंगा-जमुनी तहजीब को वे मिटा देंगे और इस देश के मुसलमानों को बाहर कर देंगे तो वे इस मुगालते में नहीं रहें। इस देश के मुसलमानों ने तो विभाजन के समय ही ये तय किया कि उनका देश हिंदुस्तान है वे यहां से नहीं जाएंगे। कार्यक्रम में मंच संचालन की भूमिका कामायनी स्वामी व जाहिद अनवर ने निभाई।

अररिया में शुक्रवार को आयोजित प्रतिरोध सभा को संबोधित करते डॉ. कन्हैया कुमार व मौजूद अन्य।



Araria News - farmers dying in the field soldiers being martyred at the border and hindu muslims doing government kanhaiya



Post a Comment

أحدث أقدم