मंगलवार काे बहरागोड़ा बीएड कॉलेज परिसर में भाषा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रांची विश्वविद्यालय के रिटायर बांग्ला विभाग के अध्यक्ष अर्धेंदु शेखर बांसुरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि अर्धेंदु शेखर बांसुरी ने कहा कि मातृभाषा मातृ दुग्ध के समान है। मातृभाषा का सम्मान करनी चाहिए। मातृ भाषा में बच्चों को अपने बातचीत अपने घर में करनी चाहिए ताकि मातृभाषा में अगर अच्छी पकड़ होगी तो आप कोई भी भाषा को अपने पकड़ में कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मातृ भाषा को बोलने के लिए आज के युवाओं में हिचकिचाहट महसूस होती है। उन्होंने कहा कि मातृभाषा को बेहिचक निर्भीक होकर आप बोले, निडर होकर मातृभाषा में आप कहीं भी बात करें।

बहरागोड़ा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एसपी महालिक ने कहा- बीएड कॉलेज में बांग्ला विभाग की ओर से आयोजित मातृभाषा दिवस कार्यक्रम आयोजित करना सराहनीय कदम है। मातृ भाषा को संजोए रखने के लिए हम सभी को आने वाले पीढ़ी को आप युवाओं को एकजुट होने की आवश्यकता है। मौके पर हिमांतिका बंगला पत्रिका का विमोचन किया गया।

Post a Comment