बड़कागांव पूर्वी पंचायत सचिवालय भवन में मंगलवार को सिकरी गांव के जमीन दाता की ली गई जमीन के बदले मुआवजा अाैर नौकरी देने को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता की गई। वार्ता बड़कागांव प्रशासन, त्रिवेणी सैनिक अाैर ग्रामीणों के बीच हुई। सीओ वैभव कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई । ग्रामीणों का नेतृत्व शिवलाल महतो कर रहे थे। वार्ता में निर्णय लिया गया कि जमीन मालिकों की सूची अगली बैठक में रखी जाए। अगली बैठक की तारीख एक सप्ताह में निर्धारित की जाए। बैठक के पूर्व सीकरी गांव से 20 अधिकृत रैयत लोगों की सूची अाैर त्रिवेणी सैनिक के एमडीओ कॉलोनी में गई जमीन की रैयत की सूची अंचलाधिकारी को समर्पित कर शीघ्र जमा करने का निर्णय लिया गया तथा त्रिवेणी सैनिक को भी सिकरी गांव से दी गई लोगों की नौकरी की सूची सीओ के समक्ष सुपुर्द कराने को कहा गया। हालांकि बैठक के पूर्व 12.00 बजे बड़कागांव एवं केरेडारी ब्लॉक के भारी संख्या में रैयत के पहुंच जाने के कारण बैठक गहमागहमी रही। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों की ओर से शिवलाल महतो के नेतृत्व में बैठक शांतिपूर्वक हुई। बाद में हजारीबाग एसडीओ मेघा भारद्वाज बैठक में शामिल हुई और कंपनी और ग्रामीणों से सकारात्मक बातचीत हुई। जिसमें सभी पक्षों ने स्वीकृति दी । मौके पर त्रिवेणी सैनिक के पीआरओ एचडी सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि अब तक त्रिवेणी सैनिक कंपनी ने सिकरी पंचायत के लगभग एक साै से अधिक लोगों को नाैकरी दी है। सभी रैयत को प्लॉट स्तर पर जॉब दिया जाएगा। वहीं बैठक में निर्णय लिया गया कि वार्ता से पूर्व आंदोलन नहीं करेंगे, तालाबंदी नहीं करेंगे जिस पर उपस्थित ग्रामीणों ने अपनी सहमति भी व्यक्त की। बैठक में शामिल लोगों में मुख्य रूप से एसडीओ मेघा भारद्वाज, अंचलाधिकारी वैभव कुमार सिंह, एसडीपीओ भूपेंद्र प्रसाद रावत, थाना प्रभारी स्वपन कुमार महतो, शिवलाल महतो, सीआई संजीव राजीव, त्रिवेणी सैनिक के जन संपर्क सूचना अधिकारी एचडी सिंह, जमीन मामले अधिकारी शेखर सिन्हा, उपमहाप्रबंधक राहुल कुमार, उप प्रमुख राम प्रसाद महतो, संजय सिंह, मुखिया अनीता देवी, परमेश्वर महतो, कुलेश्वर महतो, संजय महतो, प्रभु महतो, पृथ्वीराज गुप्ता, प्रवीण कुमार सिंह, शशि प्रभाकर, रिंकू गुप्ता, चिंता देवी, सोनमति देवी, बसंती देवी, सुरती देवी के अलावा कई लोग उपस्थित थे।

त्रिपक्षीय वार्ता में शामिल एसडओ व अन्य ।


Badkagaon News - instructions given to the triveni company to provide list of ryots and landowners



Post a Comment

Previous Post Next Post