महाशिवरात्रि शुक्रवार को प्रखंड में भक्ति भाव पूर्ण माहौल में हर्षोल्लास मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के सभी शिवालयों में सुबह से ही बाबा भोलेनाथ एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना एवं शिवलिंग पर जल अर्पण को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस बीच हर-हर महादेव के जय कारा से शिवालय गूंजता रहा।

क्षेत्र के असरगंज बस स्टैंड बाबा हाथी नाथ बाबा ब्रह्मभाकुर नाथ बदरखा, ढोल पहाड़ी,पनसाय बासा एवं दुल्हन सहित अन्य शिवालयों को आकर्षक विद्युत बल्बों से सजाया गया। इस अवसर पर प्रखंड के सभी शिवालयों से शिव बारात की झांकी निकाली गई और रात्रि में शिव पार्वती का विवाह पंडितों द्वारा संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय स्थित फुलेश्वर नाथ महादेव प्रांगण में 48 घंटे का अखंड राम धुन संकीर्तन एवं माछीडीह गांव स्थित शिव मंदिर में भी अष्टयाम का आयोजन किया गया। हर हर महादेव और भगवान श्री राम और कृष्ण की जय कारा से संपूर्ण प्रखंड क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है। कमराय गांव में बरसों से चली आ रही परंपरा के अनुसार महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात की झांकी एवं करपुरा नाथ नाट्य कला परिषद के द्वारा सामाजिक अभिनय प्रस्तुत किया गया।

मनसकामना नाथ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु ।



asarganj News - the devotees wished for a happy life by placing water on the shivling



Post a Comment

أحدث أقدم