शिक्षा सदन विद्यालय रौन अलौली में नेहरू युवा केन्द्र खगड़िया द्वारा पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन अलौली के थानाध्यक्ष संजय कुमार, जिला युवा समन्वयक सागर माहेश्वरी, बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक दीपक कुमार, लेखापाल बौए लाल यादव, विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर अंजू कुमारी, डॉ. रणवीर कुमार सिंह, भारत स्काउट एंड गाइड के जिला संगठन आयुक्त इंद्रदेव कुमार, पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सह प्रशिक्षक रजनीश कुमार, प्रकाश कुमार ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप
प्रज्वलित कर किया।
विषय प्रवेश में जिला युवा समन्वयक सागर माहेश्वरी ने कहा कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का अायोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं में शिक्षा, योग के प्रति जागरूकता लाकर स्वस्थ एवं शिक्षित समाज के निर्माण के लिए क्लब गठन करना है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि युवा पीढ़ी स्वच्छता के प्रति जागरूक और शिक्षित हो तो समाज का विकास होगा। लेखापाल बौए लाल यादव ने कहा कि गांवों में युवा रचनात्मक दिशा में आगे बढ़कर सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठायें।
बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक दीपक कुमार ने कहा कि युवा शिक्षा को अपने जीवन का केंद्र बनाकर लक्ष्य के प्रति आगे बढ़ें, जिससे रोजगार का मार्ग प्रशस्त होगा। रजनीश कुमार ने कहा कि युवा स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं, कन्या उत्थान उत्थान योजना, अटल पेंशन योजना एवं विभिन्न प्रकार के कल्याणकारी योजनाओं का जागरूक होकर समाज के लोगों लाभांवित कर सकते हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन इंद्रदेव कुमार ने किया। इस अवसर सैकड़ों युवा प्रतिभागी मौजूद थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते थानाध्यक्ष।

Post a Comment