प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के शहनगांव से तीयरपाड़ा मार्ग के तरौना घाट में बन रहे आरसीसी उच्चस्तरीय पुल का निर्माण कार्य मई 2020 तक पूरा हो जाएगा। ये बातें पुल निर्माण योजना के ठेकेदार राजकिशोर सिंह के हवाले से उनके सहयोगी प्रवेज आलम ने कही है। उन्होंने बताया कि 6.79 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल का शिलान्यास 23 अक्टूबर 2018 को किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के तत्कालीन सांसद मौलाना असरारूल हक काशमी ने की थी।

पुल का निर्माण, कार्यकारी एजेंसी ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल बायसी के कार्यपालक अभियंता की देखरेख में निर्धारित मानदण्डों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जा रहा है। पुल निर्माण में वेल फाउंडेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है। पाल हैंड हेंबर तक पूरा कर लिया गया है। एक स्पेन छत की ढलाई हो चुकी है।

दूसरा स्पेन छत की ढलाई की तैयारी चल रही है। तीन महीने के अंदर पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा और पुल पर यातायात बहाल कर दी जाएगी। पुल निर्माण कार्य में प्रगति देख क्षेत्र के जनसमुदाय उत्साहित हैं। क्षेत्र के जनसमुदायों के अनुसार इस पुल का निर्माण होने से यहां के लाखों की आबादी यातायात की सुविधा से लाभान्वित होंगे और क्षेत्र में विकास की नई स्रोत निकलेगी।

तरौना घाट में निर्माणाधीन पुल के दूसरे स्पेन की ढलाई की तैयारी में जुटे निर्माणकर्मी।

Amur News - construction of 679 crore bridge at tarauna ghat will be completed in may



Post a Comment

Previous Post Next Post