बनवार सेवा सहकारी समितियों की उचित मूल्य की दुकानों पर समिति प्रबंधकों का कोई नियंत्रण नहीं है। जिसके चलते ग्रामीणों को समय पर राशन का वितरण नहीं हो पा रहा है। स्थिति यह है कि ग्रामीणों को राशन के लिए अब पुलिस चौकी आकर शिकायत दर्ज करानी पड़ रही है। रविवार को ऐसा ही मामला बनवार के घटेरा राशन दुकान में सामने आया। जहां पर मीलों दूर चलने के बाद जब गड़िया गांव के लोग राशन दुकान पहुंचे तो वहां ताला लगा रहा।

दोपहर तक जब सेल्समैन नहीं आया तो ग्रामीणों ने फोन लगाया, जिसके बाद सेल्समेन ने कहा कि आप लोग घर लौट जाओ, हम मैच खेल रहे हैं। बाद में राशन मिलेगा। यह सुनकर सुबह से दोपहर तक बैठे ग्रामीण भड़क गए। इसके बाद गांव के सभी महिलाएं, पुरूष बनवार पुलिस चौकी पहुंचे और सेल्समैन की शिकायत दर्ज कराई।

गांव के जगदीश, गुड्‌डा, प्रताप, राकेश, अशोक, साहबसिंह, अखलेश, नरेंद्र, कल्पना, मोहन, नारायण, विकास, कोमल ने पुलिस से शिकायत करते हुए सेल्समैन के विरूद्ध मामला दर्ज कराने की मांग की। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि घटेरा राशन दुकान में पदस्थ सेल्समैन राजू सिंह के द्वारा रविवार की सुबह ग्रामीणों को राशन वितरण करने की फोन पर सूचना देकर घटेरा बुलाया था। जिसके बाद और महिलाएं, पुरुष राशन के लिए सुबह से दोपहर तक उचित मूल्य दुकान पर बैठी रहीं, लेकिन सेल्समैन नहीं आए। दोपहर में जब ग्रामीणों ने बात की तो कहा कि हम नहीं आ रहे, मैच खेल रहे हैं। आप लोग घर चले जाओ। ग्रामीणों ने बताया कि हम लोग अपनी मजदूरी छोड़कर यहां आए हैं और खाली हाथ लौटाया जा रहा है।

बनवार चौकी प्रभारी बनवार संजय सिंह ने बताया कि गड़िया गांव के ग्रामीणों के द्वारा सेल्समेन के द्वारा राशन नहीं देने की शिकायत आवेदन देकर की गई। यह शिकायत खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को प्रेषित की गई है। वहीं जबेरा तहसीलदार अरविंद यादव का कहना है कि अवकाश के दिन सेल्समेन के द्वारा ग्रामीणों को राशन वितरण के लिए नहीं बुलाना चाहिए और बुलाया था तो राशन वितरण करना चाहिए। इस मामले की जांच के लिए फुड इंस्पेक्टर से बोलकर जांच करवाते हैं। इस संबंध में सेल्समेन राजू सिंह से संपर्क नहीं हो पाया।


Banwar News - mp news people sitting at the ration shop till noon salesmen said on the phone we are playing matches



Post a Comment

أحدث أقدم