छात्र राजद ने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के छात्रावास में छात्राओं के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। छात्रावास की अधिक्षिका पर भेदभाव करने का आरोप मढ़ा। विज्ञान संकाय के प्रतिनिधि राहुल कुमार ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर कहा कि छात्राओं के साथ महिला छात्रावास में भेदभाव हो रहा है। अनुसूचित जाति की छात्रा को मानसिक प्रताड़ित किया जा रहा है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि छात्रा को न्याय नहीं मिलेगा तो संगठन इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन करेगा। छात्र नेता विवेक यादव ने कहा कि जिस तरीके से महिला छात्रावास में छात्राओं के साथ जातिगत भेदभाव किया जा रहा है। यह सही नहीं है। विश्वविद्यालय प्रबंधन को इस पर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। बैठक में नीतीश यादव, ऋषिपाल, केडी, दीपक सिंह, अंजली यादव, अभिषेक पांडेय, रोकश राम, राहुल सिंह, सुधीर यादव सहित कई मौज्ूद थे।
एलएलबी सेमेस्टर वन व सिक्स की परीक्षा हुई सम्पन्न | एलएलबी सेमेस्टर वन सत्र 2018-20 और सेमेस्टर सिक्स सत्र 2016-19 की परीक्षा बुधवार को तीन केंद्र पर शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। प्रथम पाली में सेमेस्टर सिक्स एवं दूसरी पाली में सेमेस्टर वन की परीक्षा हुई। परीक्षा समाप्त होते ही परीक्षार्थियों के चेहरे पर खुशी की लहर देखी गयी। परीक्षा नियंत्रक डॉ लत्तिका वर्मा ने बताया कि मैट्रिक की परीक्षा होने की वजह से इस बार एलएलबी की परीक्षा के लिए बीएड कॉलेज को केंद्र बनाया गया था। कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर केंद्राधीक्षक को सख्त हिदायत दिया गया था। महाराजा कॉलेज लॉ का परीक्षा केंद्र माता मंझारो अजब दयाल सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज जगदीशपुर बनाया गया था। वहीं जेकेटी लॉ कॉलेज, बक्सर का परीक्षा केंद्र केएनएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाण्डेय पट्टी बक्सर एवं रोहतास लॉ कॉलेज का परीक्षा केंद्र शकुन्तलम बीएड कॉलेज सासाराम को बनाया गया था। गौरतलब हो कि यह परीक्षा 15 फरवरी से तीनों केंद्र संचालित हो रहे थी।
सुशील कुमार यादव बने वित्त पदाधिकारी
आरा| वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी सुशील कुमार यादव को बनाया गया है। इसको लेकर राजभवन ने अधिसूचना जारी कर दी गई है। मो. सैयद अजहर के सेवानिवृत्त होने पर रामेश्वर प्रसाद को प्रभार सौंपा गया था।
वित्त समिति की बैठक में पारिश्रमिक शुल्क बढ़ाने पर लगी मुहर
विश्वविद्यालय में बुधवार को वित्त समिति की बैठक हुई। बैठक में स्नातक के सहायक विषय के उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन दर 12 से बढाकर 15 व आनर्स विषयों की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन दर 15 की जगह 18 रुपए एवं पीजी के मूल्यांकन का दर 20 की जगह 22 रुपए करने पर निर्णय हुअा। बाह्य मूल्यांकन केंद्रों के पारिश्रमिक का अनुमोदन भी किया गया। बाहर जाने वाली उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में समन्वयक, सहायक व आदेशपाल के बढ़े पारिश्रमिक दर का अनुमोदन हुआ।
एलएलबी सेमेस्टर फोर की परीक्षा आज से, तीन केंद्र पर होगी संचालित
एलएलबी सेमेस्टर फोर सत्र 2017-20 की परीक्षा गुरुवार से शुरू होगी। 25 फ़रवरी तक चलने वाली परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए है। परीक्षा नियंत्रक डॉ लतिका वर्मा ने बताया कि केंद्रों पर परीक्षा से जुड़ी आवश्यक समाग्री भेज दी गयी है। महाराजा लॉ कॉलेज का केंद्र माता मंझारो अजब दयाल सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज जगदीशपुर, बक्सर के जेकेटी लॉ कॉलेज का केंद्र केएनएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाण्डेयपट्टी बक्सर और रोहतास के रोहतास लॉ कॉलेज का केंद्र शकुन्तलम बीएड कॉलेज बनाया है।

Post a Comment