भाजपा की नवगठित जिला कमिटी की पहली कार्यसमिति की अहम बैठक देर रात तक हुई। बैठक जिले की सभी सीट पर चुनाव, हर बूथ पर कार्यकर्ताओं की मौजूदगी व पार्टी विस्तार पर गहन मंत्रणा हुई। यह निर्णय लिया गया कि अगर भविष्य में बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का अवसर मिला, तो कार्यकर्ता इसके लिए भी तैयारी है। भोजपुर के सातों विधान सभा सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमरंजन चतुर्वेदी की किया। इस बैठक में तीन सौ से अधिक कार्यसमिति के सदस्य शामिल हुए। प्रदेश सह संगठन महामंत्री शिव नारायण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व में निचले स्तर के संगठन को खड़ा करते समय युवाओं और महिलाओ की उचित भागीदारी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देश के हित में है। केंद्र सरकार ने सीएए लागू करके पाकिस्तान,बांग्लादेश जैसे देशों से प्रताड़ित होकर भारत मे रह रहे अल्पसंख्यक हिंदुओ के साथ न्याय किया है। पूर्व विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावना को पार्टी को समझना होगा और उनको विश्वास में लेकर ही चुनाव जीतने की रणनीति बनानी चाहिए। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय टाइगर ने कहा कि सीएए लागू होने से विपक्ष और विपक्ष प्रायोजित चंद लोग इस मुद्दे पर भ्रम पैदा कर रहे हैं। जिसे भाजपा के कार्यकर्ता चकनाचूर कर देंगे। बैठक में पूर्व मंत्री सोनाधारी सिंह, पूर्व विधायक मुन्नी देवी, भाई दिनेश, जिला उपाध्यक्ष रामदयाल कुशवाहा, नरेंद्र तिवारी, शंभु चौरसिया, लव कुमार पाण्डेय, पूनम कुशवाहा, वरुण सिंह, कृष्णा देवी, संजय कुमार सिंह,कार्यालय मंत्री सचिन कुमार , मीडिया प्रभारी डाक्टर रमेश कुमार सिन्हा उर्फ कर्ण जी,रंग बहादुर यादव, मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भुवर ओझा, सुरेश सिंह, राणा प्रताप सिंह, ई. धीरेन्द्र सिंह, सूर्यभान सिंह, राजेन्द्र तिवारी, प्रेम पंकज व अन्य लोगों शामिल थे।

आरा नगर कोर कमेटी का विस्तार, उपाध्यक्ष
बने बलजीत


आरा| भाजपा आरा नगर के अध्यक्ष जीतू चौरसिया ने नगर उपाध्यक्ष सह कार्यालय प्रमुख बलजीत सिंह का मनोनयन किया प्रियांशु दीवान, राकेश भाटिया, विजय सिंह, कुमार सुगम, रश्मि कुशवाहा, राहुल सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। हैप्पी तिवारी, मुन्ना सिंह को नगर महामंत्री एवं रिंकू देवी, प्रियंका कुमारी, सुनीता कुमारी, रीना देवी, अनिल पासवान को नगर मंत्री तथा खुशबू कुमारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। दिनेश सिंह को प्रवक्ता, रोशन कुमार को मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया।

भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में शामिल सदस्य।

Ara News - bjp district committee meeting ready to contest elections in seven assembly gave message to members



Post a Comment

Previous Post Next Post