विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के घर वापसी कार्यक्रम के तहत भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड अंतर्गत सिकरहटा कला गांव में 25 परिवार पुनर्धर्मांतरण कर हिंदू बन गए। सिकराहटा गांव में काली मंदिर में धार्मिक समारोह में कुल 69 व्यक्तियों का पुनर्धर्मांतरण कराया गया। विहिप कार्यकर्ताओं के मुताबिक ढेड़ साल पहले इन व्यक्तियों को प्रलोभन देकर ईसाई बनाया गया था। वे अब अपनी इच्छा से अपने मूल धर्म में लौट आए हैं। बजरंग दल के जिला संयोजक पंचम कुमार ने बताया कि ये परिवार डेढ़ साल पहले ईसाई बन गए थे। वे अपने हिंदू धर्म में लौटना चाहते थे।

 यह उनका अनुरोध ही था कि हमने इस धर्म में उनकी वापसी का स्वागत करने के लिए इस समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड संयोजक रमेश जी ने गणेश वंदना पढ़कर शुभारंभ किया। महादलित टोले के सभी लोगों ने देवी काली जी की पूजा अर्चना किया। इस मौके पर लव बिहारी, रिशन्तु गुप्ता, संतोष, अंकित कुमार, रौशन कुमार सहित कई कार्यकर्ता थे।

बदल के जिला संयोजक ने कहा कि जिला में बहुत धर्मातरण कराने वाले घूम रहे हैं। हिंदू देवी- देवताओं के मूर्तियों को पानी मे डालकर दिखाते है कि जो भगवान पानी मे डूब जाते हैं, वो खुद दूसरे को कैसे मदद करेंगे। यहां तक कि वहां पादरी द्वारा बीमार पड़ने पर प्रार्थना कर इलाज करने का नाटक किया जा रहा था। इस बीच, विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक कमल किशोर पाठक ने भी पूछने पर पुनः धर्म वापसी की पुष्टि की है।

घर वापसी कार्यक्रम में शामिल लोग।

Ara News - 69 people returned to hinduism by organizing homecoming program in sikarhata


Post a Comment

Previous Post Next Post