शौचालय निर्माण के नाम पर हरे पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी
बालेर | ग्राम पंचायत द्वारा शाला धाम परिसर में सार्वजनिक स्थान पर शौचालय निर्माण के नाम पर हरे पेड़ों को काटा जा रहा है। इससे सरकार की मंशा के अनुरुप पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ मुहिम पर पानी फिरता नजर आ

रहा है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य राजबहादुर जैमिनी ने बताया कि कस्बे में स्थित शाला धाम परिसर में हरे भरे पेड़ लगे हुए हैं, जिनको शौचालय निर्माण के नाम पर काट दिया गया है। शाला धाम परिसर में पर्याप्त जगह होने के बाद भी हरे पेड़ों को नष्ट कर दिया गया है।

इस बारे में सरपंच प्रतिनिधि रामवीर मीना का कहना है कि शौचालय निर्माण के

लिए शाला धाम कमेटी को परिसर में जगह चिंहित करने के लिए कहा था। कहां पर कौनसे पेड़ों को नष्ट किया गया है, इस बारे में जानकारी नहीं है।

न्यायालय की दखल के बाद भी नहीं करने दे रहे निर्माण

सवाईमाधोपुर| पूर्व सैनिक रामकिशन जांगिड़ निवासी कुस्तला की मालिकाना जमीन पर निर्माण करने से रोकने वालों को न्यायालय द्वारा पाबंद किए जाने के बावजूद आरोपियों द्वारा निर्माण में बाधा डाली जा रही है। इस सम्बन्ध में रवांजना डूंगर थानाधिकारी ने इस्तगासा पर मामला दर्ज किया है।

पीड़ित पूर्व सैनिक जांगिड़ ने बताया कि उसके द्वारा 4 जनवरी 2020 के न्यायालय के आदेशानुसार अपने स्वामित्व की भूमि पर चारदीवारी का कार्य करने पर आरोपियों द्वारा अमानवीय व्यवहार व प्रताड़ित किया जा रहा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post