नई दिल्ली/रोहतक.दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद से तलाक ले लिया है।
स्वाति ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, ‘बहुत दर्द होता है जब आपकी परियों की कहानियों का अंत होता है। मेरी कहानी भी खत्म हो गई।
मैं उन्हें हमेशा मिस करूंगी : स्वाति मालीवाल
स्वाति ने लिखा कि, '' मैंने और नवीन ने तलाक ले लिया है। कई बार अच्छे लोग भी एक साथ नहीं रह पाते। मैं उन्हें हमेशा मिस करूंगी। हर दिन भगवान से प्रार्थना करूंगी कि हमारे जैसे लोगों को यह दर्द सहने की शक्ति दें।''तलाक पर नवीन जयहिंद ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उनका कहना है कि यह एक निजी मामला है। वे इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहते।

Post a Comment