थाना क्षेत्र के घोरघट तुलसीपुर निवासी भाजपा प्रखंड महामंत्री सह प्रखंड मिडिया प्रभारी संजय मोदी शुक्रवार की सुबह 9 बजे के बाद से लापता हैं। संजय पैसे के लिए गांधीपुर स्थित रिम्पु कुमार के घर शुक्रवार दिन नौ बजे आए थे, तब से वह घर वापस नहीं गए। मामले को ले परिजनों ने बरियारपुर थाना में हत्या की नियत से अपहरण का मामला दर्ज कराया है।

इधर शनिवार की दोपहर बाद करीब 2.30 बजे संजय मोदी की बरामदगी को लेकर परिजनों के साथ आक्रोशित ग्रामीणों ने बेली ब्रिज घोरघट के समीप सड़क जाम कर दिया। वहीं पुलिस रिम्पु कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में लगी है। अपहृत के परिजनों के अनुसार शुक्रवार की सुबह 9 बजे संजय गांधीपुर स्थित रिम्पु के घर मृदा ऋण दिलाने के लिए रिम्पु कुमार को दिए 40 हजार रुपए की मांग करने गए थे। जहां से संजय देर संध्या घर नहीं पहुंचे तो परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने संजय को देर शाम फोन किया तो उनका फोन रिम्पु ने उठाया और कहा कि संजय उसे फोन देकर दिन के नौ बजे ही चले गए है। इसके बाद परिजनों ने हर जगह खोज बीन शुरू कर दिया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद देर रात संजय मोदी की प|ी अनिता देवी, पिता शिवशंकर मोदी थाना पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।

अधिकारियों के आश्वासन बाद देर शाम टूटा सड़क जाम

लापता संजय मोदी की बरामदगी को लेकर परिजनों के साथ आक्रोशित ग्रामीणों ने अपराह्न 2.30 बजे बेली ब्रिज घोरघट के समीप सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम कर रहे ग्रामीण पुलिस पर काम नहीं करने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाखुश घोरघट के लोगों ने सड़क कुर्सी लगाकर सड़क जाम कर दिया। शाम में एसडीओ सदर खगेश चंद्र झा व एएसपी हरिशंकर कुमार जामस्थल पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि लापता संजय मोदी की बरामदगी के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। आश्वासन के बाद ग्रामीणों का आक्रोश कम हुआ और वे सड़क जाम समाप्त करने पर राजी हुए। इसके बाद शाम साढ़े सात स्थिति सामान्य हुई।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे लापता संजय

संजय की खोजबीन में पुलिस के साथ परिजन भी जुटे रहे। एकाशी मोड़ स्थित एक माॅल में लगे सीसीटीबी फुटेज में लापता संजय मोदी को 10ः2 मिनट में एकाशी गांव की ओर जाते देखा गया। जबकि ठीक पांच मिनट के बाद 10ः7 में पुनः वापस आते भी देखा गया है। इसके बाद से ही संजय मोदी लापता है। परिजन अनहोनी की आशंका से आशंकित है। थानाध्यक्ष ने मामले को भांपते हुए अविलंब रिम्पु को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया। रिम्पु के पास से संजय मोदी का मोबाइल भी बरामद किया है।

पुलिस अविलंब संजय मोदी को बरामद करे : जिलाध्यक्ष

भाजपा नेता संजय मोदी के लापता होने की खबर सुन भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश जैन के साथ भाजपा नेता प्रणव कुमार, प्रखंड अध्यक्ष राजेश सुबंधु, रजनीश कुमार, विजय कुमार सिंह, मनमोहन सिंह सहित कई भाजपा नेता संजय मोदी के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह काफी दुखद घटना है। जिलाध्यक्ष ने कहा पुलिस अविलंब लापता संजय मोदी की तलाश करें और उन्हें सकुशल बरामद करे। तुलसीपुर घोरघट निवासी शिवशंकर पोद्दार झारखंड में शिक्षक से सेवानिवृत हुए है। उनका इकलौता पूत्र है संजय मोदी। जो घोरघट बेली ब्रिज के समीप कपड़ की दुकान चलाते हैं। संजय मोदी भाजपा के प्रखंड महामंत्री के साथ मीडिया प्रभारी भी है।

परिजनों व ग्रामीणों ने संजय मोदी की बरामदगी को ले बेली ब्रिज घोरघट के समीप 6 घंटे तक किया सड़क जाम, रिम्पु को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस, आरोपी केे पास संजय का मोबाइल बरामद

लापता संजय मोदी।

विलाप करते माता-पिता व प|ी को ढांढस बंधाते भाजपा नेता व सड़क जाम करते ग्रामीण और लोगों को समझाती पुलिस।



Bariarpur News - bjp block general minister sanjay missing family members fearing kidnapping with intent to kill
Bariarpur News - bjp block general minister sanjay missing family members fearing kidnapping with intent to kill
Bariarpur News - bjp block general minister sanjay missing family members fearing kidnapping with intent to kill



Post a Comment

Previous Post Next Post