मौसम में उतार-चढ़ाव का समय शिवरात्रि तक माना जाता है। मौसम विभाग की मानें तो रविवार के बाद से तापमान में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी। शनिवार को सुबह से ही बूंदाबांदी हो रही थी, इस कारण लोगों नींद खुलते ही लोगों को सिहरन महसूस हुई। दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री, तो रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। लगभग 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्वा हवाएं चली। जिसने लोगों को परेशान किया। हवा में अधिकतम आर्द्रता 60 फीसदी पायी गई। सूरज का दर्शन मुश्किल से दिन में थोड़ी देर के लिए हुआ। मगर दिन में गर्माहट महसूस नहीं की गई। कृषि विज्ञान केन्द्र के मौसम वैज्ञानिक डा. मुकेश कुमार ने बताया कि मौसम का एेसा हाल आने वाले तीन दिनों तक देखने को मिल सकता है।

नियमित व नियोजित शिक्षक 24 से हड़ताल पर

बरियारपुर | बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति प्रखंड इकाई बरियारपुर की एक बैठक शनिवार को गगन कुमार के नेतृत्व में महदेवा मैदान में हुई। इस दौरान शिक्षकों ने समान काम समान वेतन, सेवा शर्त लागू करने जैसी सात सूत्री मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया। शिक्षकों ने उपरोक्त मांगों को ले अपनी राय दी। निर्णय लिया गया कि बिहार राज्य शिक्षक समन्वय समिति के निर्णय के आलोक में प्रखंड के सभी नियमित व नियोजित शिक्षक 24 फरवरी से हड़ताल पर रहेंगे। इस अवधि में सभी शिक्षक, शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कार्याें का बहिष्कार करेंगे।

परीक्षा के दौरान दोनों पालियाें में एक-एक परीक्षार्थी निष्कासित

भास्कर न्यूज| मुंगेर

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा संचालित की जारी मैट्रिक परीक्षा के छठे दिन दोनों पालियाें में द्वितीय भारतीय भाषा संस्कृत की परीक्षा आयोजित की गई। इस क्रम में दोनों पालियों में हवेली खड़गपुर स्थित अलग-अलग परीक्षा केंद्र से 2 परीक्षार्थियों को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित कर
दिया गया।

जिसमें से पहली पाली के दौरान भोजन मंडल कालेज से एक तथा दूसरी पाली के दौरान एनएस कालेज स्थित परीक्षा केंद्र से 1-1 परीक्षार्थी को कदाचार करने के आरोप में निकाल दिया गया। इस पर मैट्रिक की परीक्षा के दौरान अब तक कुल 18 परीक्षार्थियों को कदाचार करने के आरोप में परीक्षा से निष्कासित किया जा चुका है।

शनिवार को दोनों पालियों में द्वितीय भारतीय भाषा संस्कृत की परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें पहली पाली के दौरान कुल 11625 परीक्षार्थी के स्थान पर 11267 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 358 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस क्रम में हवेली खड़गपुर के भोजन मंडल कालेज स्थित परीक्षा केंद्र से 1 परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निस्कासित कर दिया गया। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान 11610 परीक्षार्थी के स्थान पर 11217 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 393 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि इस दौरान नरेंद्र सिंह कालेज स्थित परीक्षा केंद्र से 1 परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निस्कासित कर दिया गया।

बारिश से तिलहन और दलहन पर आफत

संग्रामपुर | दलहन और तिलहन की फसलों में लगे फूल कुछ समय के बाद फसल के रूप में तैयार होते हैं। फूल के झड़ने से पैदावार में नुकसान की संभावना है। किसान मुन्ना शर्मा ने बताया कि दलहन और तिलहन को अभी बारिश नहीं धूप की जरूरत थी। लेकिन अचानक हुई बारिश से दलहन और तिलहन फसल की नोनी झड़ गई। इससे कम पैदावार होने की उम्मीद है।

अधिकांश परीक्षार्थी लौटे अपने घर

विदित हो कि संस्कृत की परीक्षा के साथ ही अनौपचारिक रुप से मैट्रिक की परीक्षा संपन्न हो गई। केवल सोमवार को ऐच्छिक विषय की परीक्षा पूरी कराई जानी है। जिसमें बहुत ही कम संख्या में परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है। इसके कारण शनिवार को ही अधिकांश परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्र के बाहर निकलते ही एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी तथा गले मिले एवं इसके बाद अपने-अपने घर की ओर निकल पड़े।

दोनों पालियाें में संस्कृत की परीक्षा आयोजित, अब सिर्फ ऐच्छिक विषय बाकी

शनिवार को परीक्षा केंद्र पर उत्साहित छात्राएं।

वारिश के कारण दलहन और तेलहन फसल का हुआ नुकसान



Bariarpur News - changes in weather drizzle increased cold
Bariarpur News - changes in weather drizzle increased cold



Post a Comment

Previous Post Next Post