बरौनी स्थित डोमेन स्किल सेंटर में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सेंट्रल से प्रशिक्षण प्राप्त कई युवा-युवतियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्ति के बाद खासकर युवतियों में खांसी उत्साह व खुशी देखी गई। कार्यक्रम में डोमेन स्किल सेंटर के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि सरकार के बिहार कौशल विकास मिशन के तहत संचालित बरौनी के डोमेन स्किल सेंटर के माध्यम से विभिन्न विधाओं एवं कलाओं में प्रशिक्षण प्राप्त कर क्षेत्र के युवा ना सिर्फ सरकार की अलग-अलग क्षेत्रों में नौकरी के लिए अपनी दावेदारी पेश करने लगे हैं बल्कि दर्जनों बालिकाओं ने इससे प्राप्त प्रशिक्षण के बाद खुद से रोजगार शुरू कर ना सिर्फ अपना जीवन संवारना शुरू कर दिया है बल्कि इसमें अन्य युवाओं को भागीदार बना कर उन्हें रोजगार देने का भी काम किया है। सचिव मो लालबाबू ने कहा कि बिहार कौशल विकास मिशन के तहत चलाए जा रहे हैं प्रशिक्षण से क्षेत्र में युवाओं की आत्मनिर्भरता एवं आत्मविश्वास बढ़ने लगी है। जिसका अब सकारात्मक असर दिखने लगा है।

डोमेन स्किल योजना के तहत कौशल विकास का प्रमाणपत्र के साथ युवा।



Barauni News - the youth of the domain skill center should help others along with themselves



Post a Comment

أحدث أقدم