शहर के बाईपास रोड स्थित मुख्य डाकघर में सैनिटरी वेंडिंग मशीन का उद्घाटन किया गया। सुकन्या समृद्धि योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने को लेकर शहर में जागरुकता रैली भी निकाली गई। साथ ही डाक विभाग संबंधित डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना, इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक आदि के बारे भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। शनिवार को पूर्वी बिहार क्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल अनिल कुमार के द्वारा मुख्य डाकघर में सेनेटरी वेंडिंग मशीन का उद्घाटन किया गया एवं सुकन्या समृद्धि योजना को लेकर निकाले गए जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाया गया। इस अवसर पर डाकघर परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में पोस्ट मास्टर जनरल अनिल कुमार के द्वारा विभाग के सभी प्रकार की योजनाओं एवं उसके लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही मंडलीय स्तर, डाकघर स्तर एवं उप डाकघर स्तर पर आम जनों के बीच डाकघर बचत बैंक एवं इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक जैसी अत्याधुनिक डिजिटल सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आमजनों का डाकघर बचत बैंक एवं इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक का खाता खोलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के संकल्प को पूरा किया गया है।
बरबीघा में डाकघर से संबंधित विभिन्न सेवाओं की दी गयी जानकारी
बरबीघा डाकघर में शनिवार को डाक विभाग से जुड़े विभिन्न सेवाओं की विस्तृत जानकारी के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पोस्ट मास्टर जनरल पूर्वी प्रक्षेत्र के अनिल कुमार शामिल हुए। सुकन्या समृद्धि योजना, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, तथा बचत खाता पर जानकारी देते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि सभी लोगों को अपनी छोटी बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खोलना चाहिए जिसपर कर नहीं लगता है।
इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के बारे में दी जानकारी
साथ ही पोस्ट मास्टर जनरल ने इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक पर भी प्रकाश डाला। जिसमें उन्होंने बताया कि इसमें तीन प्रकार के खाते खोले जाते हैं। इसमें जनधन खाता भी शामिल है। सभी खाते जीरो बैलेंस पर खोले जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि आईपीपीबी के डिजिटल होने के साथ ही इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से संबंध रखता है। इसके कारण खाताधारी को डायरेकट बेनिफिट ट्रांसफर योजना का लाभ घर बैठे मिल सकता है।
जानकारी के अभाव में महिलाएं हो रही घरेलू हिंसा का शिकार: वीणा
सिटी रिपोर्टर | बरबीघा
शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के महिलाएं कानूनी जानकारी के अभाव में घरेलू हिंसा का लगातार शिकार हो रही है। आए दिन महिलाओं के साथ छेड़खानी, दहेज के लिए हत्या, शारीरिक शोषण, ब्लैक मेलिंग आदि घटनाये घटित हो रही है जिसका मुख्य कारण उचित जानकारी का अभाव है।उक्त बातें महिला विकास मंच की मुख्य संरक्षक वीना मानवी ने बरबीघा के दिनकर नगर मोहल्ले में आयोजित एक सेमिनार में कही। इस सेमिनार में डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल के सीनियर क्लास के दर्जनों छात्राओं के साथ-साथ सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं सिर्फ उपभोग की वस्तु नहीं है। अब महिलाएं भी अपना हक लेकर रहेगी। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से कहा कि अगर आपको कहीं प्रताड़ित किया जाता है तो तुरंत महिला विकास मंच से संपर्क करें। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई।
डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा
डाक विभाग से संबंधित डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि यह देश की सबसे पुरानी बीमा योजना है। इस योजना की शुरुआत बिट्रिश शासन के दौरान 1 फरवरी 1884 को की गई थी। इस योजना का स्लोगन ही “कम प्रीमियम, अधिक बोनस” है।
प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में भी लोगों को विस्तार से बताया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि अब सुकन्या समृद्धि का खाता मात्र 250 रुपया में आसान क़िस्त पर खोला जा सकता है। लेकिन इसका वार्षिक न्यूनतम जमा राशि 100 के गुणक में 1000 रूपया होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस योजना की क़िस्त कम होने से गरीब तबके के लोग भी इसका लाभ आसानी से उठा सकेंगे।
सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में बताया गया
सेनेटरी वेंडिंग मशीन का किया गया उद्घाटन
मुख्य डाकघर में डाकघर के जनरल अनिल कुमार ने सेनेटरी वेंडिंग मशीन का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ावा देना है एवं आम लोगों के बीच इसके अभाव में होने वाली गंभीर बीमारियों के प्रति जागरुकता को बढ़ावा देना है। यह कदम स्वच्छता के क्षेत्र में डाकघर के द्वारा शुरू की गई एक नई और अद्वितीय पहल है।
रैली में शामिल लोग।
कार्यक्रम में शामिल लोग।


إرسال تعليق