गड़हनी-अगिआंव पथ पर बड़ी नहर पर बने नवनिर्मित पुल पर आेवरलोडिंग रोकने के लिए विभाग द्वारा लगाया बैरियर असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया है। इस वजह से पुल पर धड़ल्ले से ओवरलोड गाड़ियों का आवागमन होता है। साथ में बैरियर से दुर्घटना की आशंका के कारण यह जानलेवा हो गया है।
सड़क पर गिरे लोहे के बैरियर की ठोकर लगने से बड़ी हादसा हो सकती है। जबकि, अगिआंव प्रखण्ड मुख्यालय से नजदीक करीब सौ मीटर की दूरी पर ऐसी सड़क पर बैरियर गिरी पड़ी हुई है।
फिर भी कोई किसी तरह की उसको हटाने या फिर से लगाने की जहमत नहीं उठाई जा रही है। जबकि उस पर सबकी नजर पड़ती है।
बताया जाता है कि ओवरलोडिंग के धंधेबाजों द्वारा गाड़ियों को पार करने में बैरियर का ऊपर का लोहे का गाटर गिरा दिया गया था।
गौरतलब हो कि अगिआंव बड़ी नहर पर बने नई पुल पर बिना उद्घाटन के बड़ी वाहन या ओवरलोड गाड़ी का परिचालन रोकने के लिए प्रशासन और पुल निगम की सहमति से लोहे की बैरियर लगाया गया था।
इस नवनिर्मित पुल का उद्घाटन नही हुआ है।
करीब एक माह पहले दैनिक भास्कर अखबार में खबर छापने के बाद इस नवनिर्मित पुल सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन व पुल निगम ने नवनिर्मित पुल की सुरक्षा को लेकर यह कदम उठाया था।
प्रशासन द्वारा छोटी गाड़ियों को छोड़कर बड़ी गाड़ियों की इस रास्ते ले जाना वर्जित किया गया था। फिर भी इस रास्ते बड़ी ओवरलोड गाड़ियों का परिचालन होता है।
गड़हनी-अगिआंव पथ पर टूटा लोहे का बैरियर।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SV3ANx

Post a Comment