मंगलवार को आरा-पटना स्टेट हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप बाइक वाले के चकमें की वजह से टेंपू अनियंत्रित होकर चार्ट में पलट गई। जिसके कारण टेंपू पर सवार कुल 4 लोग जख्मी हो गए। मंगलवार की सुबह जख्मी चारों को पब्लिक की सहायता से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने गंभीर जख्मी कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हडिया निवासी 22 वर्षीय टेंपो चालक राजू कुमार को इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद कोईलवर निवासी मनोज कुमार सहित दो लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फिलहाल टेंपो चालक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

चार्ट में पलटी टेंपू।
Ara News - four injured including driver overturned by bike trick



Post a Comment

Previous Post Next Post