सहार| पोर्न साइट पर प्रतिबंध के लिए दैनिक भास्कर के द्वारा चलाए गए अभियान के अंतर्गत पंचायत भवन सहार में एक गोष्ठी किया गया। 

धार्मिक, सामाजिक, राजनीति और व्यवसायिक क्षेत्र से जुटे लोगों ने दैनिक भास्कर के इस अभियान की सराहना करते हुए पोर्न साइट को पूरी तरह से बंद करने की सरकार से मांग की। गोष्ठी के दौरान यह बात सामने आई के पोर्नसाइट्स इस्तेमाल करने हैं के लिए उम्र की सीमा तो तय की गई है। 

लेकिन उसका व्यवहारिकता से कोई लेना देना नहीं है। गोष्ठी में शामिल लोगों ने इसे भारतीय सभ्यता के खिलाफ बताया और कहा कि अश्लील साइटों के अलावा उपभोक्ता वस्तुओं की प्रचार के लिए टीवी पर आने वाले अश्लील प्रचार की वजह से छेड़छाड़, बलात्कार और हत्या जैसे जघन्य अपराध सामने आ रहे हैं।

रिश्तों की मर्यादा खत्म हो रही है। अश्लील साइट्स के आने के बाद समाज में पारिवारिक रिश्ते तार-तार हो रहे हैं। कहीं-कहीं तो सगे रिश्ते भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। स्मार्टफोन के जरिए बच्चों, युवाओं और गरीब परिवारों पर भी इसका दुष्परिणाम देखने को मिल रहा है। 

कुछ युवा पढ़ाई के नाम पर स्मार्टफोन खरीदते हैं और डाटा रिचार्ज पर अपनी पॉकेट मनी बर्बाद करते हैं।

सरकार की यह जिम्मेदारी है कि वह पोर्न साइट पर प्रतिबंध लगाए। जिससे युवा पीढ़ी के भविष्य को सुधारा जा सके। अभिभावक भी इन साइट्स से बचने के लिए अपने बच्चों को स्मार्टफोन देने में परहेज करें। स्मार्टफोन से इसे बढ़ावा मिलता है।
विवेक कुमार

पहले गांव और मोहल्ले के रिश्तों को भी अहमियत मिलती थी। लेकिन, पोर्न साइट का जहर फैलने के बाद दूर के रिश्तों की कौन कहे नजदीकी रिश्ते भी तार तार हो रहे हैं और सामाजिक मर्यादा खत्म हो रही है। पोर्न साइट युवाओं को अपराधी बना रहा है।
मदन सिंह, पूर्व प्रमुख, सहार

संस्कृत के श्लोक “यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमन्ते तत्र देवता” की व्याख्या बताते हैं कि जहां नारी की पूजा होती है। वहा देवता का वास होता है। लेकिन, पोर्न साइट के कारण आज नारी भोग की वस्तु बन गई है। भारतीय सभ्यता पर पाश्चात्य सभ्यता हावी हो रही है। इस पर रोक लगाने की जरूरत है।
- गोपाल पाठक, आरएसएस

युवाओं में पोर्न साइट्स का इस्तेमाल करने के प्रति बढ़ता रुझान समाज के लिए खतरे की घंटी है। ज्यादातर युवा पढ़ाई के नाम पर अभिभावक से स्मार्टफोन खरीदवाते हैं और इसका इस्तेमाल गलत कामों में करते हैं।
सत्येंद्र सिंह

ज्यादातर युवा फेसबुक यूज़ करने के दौरान पोर्नसाइट्स की लिंक और फोटो देखकर इसकी शुरुआत करते हैं। धीरे-धीरे इसके आदि बन जाते हैं। इन साइट्स के कारण अपराध भी बढ़ रहा है।
शम्स तबरेज

मोबाइल का इस्तेमाल पहले एक दूसरे से बात करने के लिए हुआ करता था लेकिन पोर्न साइट की बढ़ती लोकप्रियता के कारण अब युवा वॉइस कॉल से ज्यादा डाटा रिचार्ज करवाते हैं।
शाकिर अली

अभिभावक के द्वारा बात करने के बाद स्मार्टफोन बच्चों को दे दिया जाता है। जिसके बाद बच्चे लगातार उसे छेड़ते रहते हैं। स्मार्टफोन लेकर उनके बच्चे क्या कर रहे हैं इसकी फिक्र अभिभावक नहीं करते हैं।
सुनील कुमार

पोर्नसाइट्स समाज में अपना जहर घोल चुका है। ग्राम कचहरी का सरपंच होने के कारण लोगों के द्वारा आए मामलों को समझने के बाद इसके दुष्प्रभाव साफ दिखते हैं। जिन्हें स्मार्टफोन की कोई जरूरत नहीं है। वह भी अश्लील वीडियो देखने के लिए स्मार्टफोन खरीदते हैं।
नितेश कुमार, सरपंच

युवाओं में हमेशा कुछ सीखने की ललक होती है। स्मार्टफोन मिलने के बाद युवा पीढ़ी उसमें सीखने के उद्देश्य से छेड़छाड़ करती है। इसी दौर में युवाओं को मोबाइल यूज़ करने के दौरान ऐसे पोर्न साइट दिखने लगते हैं। इन साइट्स पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।
अरुण कुमार वर्मा

सहार में पोर्न साइट्स के खिलाफ अभियान में चर्चा करते लोग।

Agiaon News - the cases of crime have started increasing in society due to the prevalence of porn sites the government should strictly impose them

Post a Comment

Previous Post Next Post