प्रखंड के ग्राम कचहरी सचिव की एक बैठक की गई। जिसमें सभी पंचायत के ग्राम कचहरी सचिव उपस्थित थे। बरारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीरज कुमार यादव को एक ज्ञापन सौंपा गया। ग्राम कचहरी सचिव की सभी समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौंपा जाएगा। जिससे 24 फरवरी से चलने वाले विधानसभा सत्र को सदन में विधायक द्वारा उठाया जा सके। वही कचहरी सचिव की मांगों को विधानसभा के सत्र में उठने का विधायक से आग्रह किया है। विधायक ने सचिवों को आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी समस्याओं को विधान सभा मे उठायेंगे। जिसमें सचिवों के मानदेय वृद्धि, स्थायी सेवा शर्त सहित अन्य मांगें शामिल है। मौके पर कचहरी सचिव के समेली अध्यक्ष विभूति रंजन ठाकुर, यशोदा कुमारी, सुधांशु कुमार, संजू कुमारी आदि थे।
बरारी विधायक को ज्ञापन सौंपते समेली प्रखंड के ग्राम कचहरी सचिव।

Post a Comment