बंद आंगनबाड़ी केंद्र।

कदवा| प्रखंड के जाजा पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 153 एवं सिकोड़ना पंचायत अंतर्गत केंद्र संख्या 103 में पदस्थापित आंगनबाड़ी सेविका की मनमर्जी के कारण इसका खामियाजा पोषक क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उक्त आंगनबाड़ी केंद्र आये दिन बंद रहता है। 1 बजे तक ताला लगा रहता है। जबकि नियम अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र 10 बजे खुलने का निर्धारित किया गया है। बताया जाता है कि उक्त आंगनबाड़ी सेविका की मनमर्जी से आंगनबाड़ी केंद्र चला करती है। इसका मुख्य कारण एलएस का केन्द्रों का ससमय स्थल निरीक्षण नहीं करना बताया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि इसकी शिकायत भी करने पर कोई करवाई नहीं होती है। जिसका आलम यह है कि माह में लगभग 10 दिन बन्द हीं रहता है। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि उक्त सेविका को स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।



Barari News - many anganwadi centers in kadva are closed continuously



Post a Comment

Previous Post Next Post