लहार से भांडेर के लिए जाने वाले लोगों के लिए दोपहर दो बजे के बाद नहीं सवारी बस

भिंड से भांडेर होते हुए दतिया और झांसी के लिए जाने वाले यात्रियों को सवारी बसों का टोटा खल रहा है। मार्ग पर राज्य परिवहन निगम ने बीस साल पहले दो बसें संचालित की थीं, जिन्हें अचानक बंद कर दिया गया है। अब दोपहर 2 बजे के बाद बस की सुविधा नहीं है। शाम के वक्त बस नहीं होने के कारण लहार, खूजा, आलमपुर, दबोह सहित आदि स्थानों से झांसी व दतिया के लिए आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। बता दें कि दस साल पूर्व लहार से झांसी व दतिया के लिए छह बसें चलती थीं। लेकिन वह बसें धीरे-धीरे बंद हो गईं। वर्तमान में तीन बसें इस रूट के लिए जाती हैं जो दोपहर चक्कर डालने के बाद बंद हो जाती हैं। ऐसे में उन यात्रियों को अधिक परेशानी रहती है, जिनका शाम के वक्त आना जाना रहता है। जबकि यहां से रोजाना सैकड़ों लोगों का आवागमन रहता है।

खूजा-आलमपुर के ज्यादातर व्यापारी दतिया व झांसी के लिए जाते हैं। पूर्व में हर एक घंटे पर लोगों को आवागमन के लिए बस की सुविधा प्राप्त थी। मगर अब सुबह से दोपहर तक ही बस की सुविधा है। समाजसेवी रामपाल सिंह गुर्जर ने बताया उनका दतिया के लिए अधिक आना जाना होता है। ऐसे में शाम के वक्त अगर जाना पड़े तो कोई बस नहीं मिलती है। पहले दबोह पहुंचकर समथर के लिए बैठना पड़ता है, फिर झांसी और दतिया जाते हैं। इससे लंबी दूरी तय करनी होती है, जिसके कारण पूरा दिन बर्बाद हो जाता है। खास बात यह है कि इस रूट पर शाम के वक्त झांसी और दतिया से भी लहार के लिए कोई साधन नहीं है। रोडवेज बसें बंद होने के कारण सैकड़ों लोगों को हर दिन आवागमन के लिए परेशान होना पड़ता है। जबकि इस संबंध में शासन व प्रशासन को भी अवगत कराया गया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया है।

अब सुबह से दोपहर तक ही बस की सुविधा

खूजा के पास झांसी वाली बस में बैठते लोग ।


Aalmpur News - mp news tote of passenger buses on bhandar road suddenly stopped state transport corporation buses



Post a Comment

أحدث أقدم