शहरवासियों को जलप्रदाय करने वाली चामला नदी में नवीन बांध के निचले हिस्से में करीब दो किमी तक काई फैल गई है। शहरवासियों के स्नान करने वाले प्रमुख शिवघाट, तेलीघाट, उत्सव घाट, गणेश घाट को ढकते हुए काई काजीपुरा सहित कजलाना नए डेम तक बढ़ गई हैं। जनप्रतिनिधि व नगरपालिका द्वारा इस मामले में साफ करने की बात कही जा रही है।

इन दिनों शहर की चामला नदी में सभी जगह काई दिखाई दे रही है। कई जगह जलकुंभी के कारण पानी खराब हो रहा है। काई शिवघाट से लेकर कजलाना बांध के ऊपर हिस्से के पानी में फैल गई है। इसकी वजह से सारा पानी खराब होने का खतरा बढ़ गया है। काई आगामी दिनों में जलकुंभी का रूप ले सकती है। नगरपालिका द्वारा अभी तक सफाई अभियान शुरू नहीं किया है। नए बांध के नीचले हिस्से से लेकर कजलाना बांध तक पानी नहीं हरी घांस नजर आ रही है। काई के कारण लोगों ने नहाना बंद कर दिया है। शहरवासियों ने जल्द ही चामला नदी की काई हटाने की मांग की है।


मुरली मोरवाल विधायक,बड़नगर


एकता जायसवाल एसडीएम व नगरपालिका प्रशासक, बड़नगर


शिवघाट पर नदी में जमी हुई काई इनसेट चामला नदी में चारों और काई।

Badnagar News - mp news in badnagar kai spoiled the appearance of chamla river no water is visible like green grass
Badnagar News - mp news in badnagar kai spoiled the appearance of chamla river no water is visible like green grass



Post a Comment

أحدث أقدم