संबलपुर में 19 व 20 फरवरी को लगेगा मेला छुट्टी पर रहेंगे हमाल

सरकारी धान खरीदी समय पर नहीं होने से किसान पहले से ही परेशान हैं। अब दमकसा में बारदाने की कमी से दो दिनों से धान खरीदी बंद हो गई है। वहीं संबलपुर में भी बारदाने की कमी से खरीदी प्रभावित हो रही है।

वहीं किसान बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों में धान भरकर केंद्र पहुंच रहे हैं। इसके कारण केंद्रों के बाहार वाहनों की लंबी लाइन लग रही है। संबलपुर में किसान सबसे अधिक परेशान हैं। अपनी उपज बेचने सुबह से ही किसान खरीदी केंद्र के सामने जमा हो रहे हैं। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों में धान भरकर किसान पहुंचने से संबलपुर-भानुप्रतापपुर मार्ग पर जाम लग गया था, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

400 किसान नहीं
बेच पाए हंै धान


संबलपुर लैंपस के लगभग 400 किसान अब तक धान नहीं बेच पाए हंै हालांकि सीएम ने 20 फरवरी तक धान खरीदी करने का ऐलान कर दिया है। शनिवार और रविवार दो दिन छुटटी होने से अब खरीदी सोमवार और मंगलवार को खरीदी होगी। इसके बाद 19 व 20 फरवरी को संबलपुर का मेला है। इस दिन हमाल छुटटी में होने से खरीदी नहीं हो पाने की संभावना जताई जा रही है।

भानुप्रतापपुर। संबलपुर में धान बेचने किसानों की लगी कतार।

Bhanupratappur News - chhattisgarh news bought off due to shortage of gunny bags in damkasa



Post a Comment

Previous Post Next Post