नई दिल्ली.दिल्ली में लगातार तीसरी बार सत्ता में पहुंची आप सरकार ने सोमवार काे काम शुरू कर दिया है। शपथ लेने के दूसरे दिन सीएम अरविंद केजरीवाल ने दफ्तर में अपनी तीसरी पारी शुरू की। वहीं, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, सतेंद्र जैन, राजेंद्र पाल गौतम, इमरान हुसैन और कैलाश गहलाेत ने भी कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले सरकार में विभागों का बंटवारा हो गया है।

सूत्रों ने बताया कि मंत्री सत्येंद्र जैन को जल विभाग मिला है। पार्टी की पिछली सरकार में यह विभाग मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास था।

दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय को पर्यावरण, जबकि राजेन्द्र पाल गौतम को महिला एवं बाल विकास विभाग सौंपे गए हैं। बाकी विभागों में खास फेरबदल नहीं है, जो पिछली सरकार में थे।
सीएम अरविंद केजरीवाल ।

Post a Comment

Previous Post Next Post