उरीमारी| बरका-सयाल सीसीएल के गेस्ट हाउस में गुरूवार को सीधा संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 11 समस्याएं सीधा संवाद में उठाए गए। इसमें से दो समस्याओं का तत्काल निष्पादन कर दिया गया है। जबकि अन्य समस्याओं पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बरका-सयाल जीएम अजय सिंह ने की। मौके पर विभिन्न परियोजनाओं के पदाधिकारी सहित युगल किशोर सिंह, नोडल आॅफिसर राजेश कैमी, अनिल सिंह, अशोक शर्मा, अशोक गुप्ता मौजूद थे।
Bhurkunda News - 11 cases raised in direct communication program



Post a Comment

Previous Post Next Post