हॉलीवुड डेस्क.सिने जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड शो ऑस्कर का आयोजन 9 फरवरी, रविवार रात मेंहोने जा रहा है। सेरेमनी का आयोजनलॉस एंजेलिसस्थित हॉलीवुड एंड हाईलैंड सेंटर के डॉल्बी थियेटर में होगा। इस दौरानसाल 2019 में रिलीज हुई फिल्मों को मिले नॉमिनेशंस के आधार पर सम्मानित किया जाएगा। फिल्म अचीवमेंट्स के लिए 24 कैटेगरी में पुरस्कार दिए जाएंगे।भारतीय समय के अनुसार सेरेमनी का लाइव टेलीकास्ट 10 फरवरी, सोमवार सुबह पांच बजे से होगा।

भारत में सुबह पांच बजे टेलीकास्ट होगी सेरेमनी

अवॉर्ड सेरेमनी भारत में अल सुबह टेलीकास्ट होगी। 10 फरवरी सोमवार को सुबह पांच बजे रेड कार्पेट वॉक के साथ ऑस्कर का आगाज होगा। इसके बाद 6:30 बजे मेन ईवेंट शुरु होगा। भारतीय दर्शक सेरेमनी का लाइव प्रसारण स्टार मूवीज और स्टार मूवीज सिलेक्ट एचडी पर देख सकते हैं। इसके अलावा यूजर हॉट स्टार के जरिए भी ऑस्कर इवेंट देख सकते हैं। अवॉर्ड सेरेमनी से पहले रेड कार्पेट का लाइव टेलीकास्ट एकेडमी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर भी होगा। इसके अलावा अवॉर्ड शो का रिपीट टेलीकास्ट सोमवार को ही स्टार मूवीज और स्टार मूवीज सिलेक्ट एचडी पर 8:30 बजे होगा।


‘जोकर’ को मिले सबसे ज्यादा नॉमिनेशन

टॉड फिलिप्स निर्देशित ‘जोकर’ को तीन बड़ी कैटेगरी बेस्ट पिक्चर, बेस्ट एक्टर, बेस्ट डायरेक्टर समेत कुल 11 नॉमिनेशन मिले हैं। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड विजेता ‘1917’ क्विंटन टैरेंटीनो की ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड’ और नेटफ्लिक्स स्टूडियो की गैंग्स्टर फिल्म ‘द आयरिशमैन’ को 10 नॉमिनेशन मिले हैं। इनके अलावा ‘जोजो रैबिट’, ‘लिटिल वुमन’, ‘मैरिज स्टोरी’ और ‘पैरासाइट’ ने 6 नॉमिनेशन पाने में सफलता हासिल की है।


होस्ट नहीं फिर भी स्टार पॉवर से भरपूर होगी अवॉर्ड सेरेमनी

इस बार भी ऑस्कर अवॉर्ड्स सेरेमनी में कोई भी होस्ट नहीं होगा। एकेडमी के टेलीकास्ट पार्टनर एबीसी एंटरटेनमेंट के कैरी बुर्के ने जनवरी में इस बात की पुष्टि कर दी थी। हालांकि सलमा हायेक, टॉम हैंक्स, रैमी मलिक, कीनू रीव्स, नताली पोर्टमैन, जॉर्ज मैके, रेजिना किंग, ऑस्कर इजाक जैसे बड़े सितारों समेत 40 सेलेब्स अवॉर्ड सेरेमनी प्रजेंट करेंगे। इसके अलावा 5 ग्रैमी विनर बिली एलिश भी कार्यक्रम में परफॉर्म करेंगी।


नॉमिनेटेड सॉन्ग्स सेरेमनी के दौरान परफॉर्म किए जाएंगे


इस बार एकेडमी अवॉर्ड्स में नॉमीनेट हुए गानों को सेरेमनी के दौरान स्टेज पर परफॉर्म किया जाएगा। फिल्म ‘हैरियट’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में नॉमिनेट हुईं सिंथिया इरीवो स्टैंड अप गाएंगी। खास बात है कि सिंथिया, जोशुआ ब्रायन कैंपबेल के साथ गाने की लेखक भी हैं।

भारतीय सिनेमा के हाथ इस बार भी खाली

ऑस्कर में इस बार भी भारतीय सिनेमा दावेदारी पेश नहीं कर सका। 92वें एकेडमी अवॉर्ड्स में भारतसे जोया अख्तर निर्देशित ‘गली बॉय’ भेजी गई थी, लेकिन फिल्म फाइनल नॉमिनेशन में जगह नहीं बना पाई। फिल्म में रणवीर सिंह, सिद्धांत चतुर्वेदी और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थे। ऑस्कर केइतिहास में केवल तीन बार ही भारतीय फिल्में नॉमिनेशन तक पहुंच पाई हैं।


आखिरी ऑस्कर ट्रॉफी 11 साल पहले भारत आई थी

भारत में पहली बार ऑस्कर अवॉर्ड लेकर आने वाली भानू अथैया थीं। भानू को 1983 में आई फिल्म ‘गांधी’ के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। वहीं, आखिरी बार 2009यह अवॉर्ड एआर रहमान और गुलजार ने फिल्म ‘स्लमडॉग मिलिनियर’ जीता था। एआर रहमान को ओरिजिनल स्कोर के लिए ऑस्कर मिला था। जबकि राइटर गुलजार को लिरिक्सऔर रहमान को म्यूजिक के लिए अवॉर्ड मिला था।

कैटेगरीनॉमिनेशन
बेस्ट एक्टर - सपोर्टिंग रोलटॉम हैंक्स (अ ब्यूटिफुल डे इन नेबरहुड),
एंथनी हॉपकिन्स (द टू पोप्स),
अल पचीनो (द आयरिशमैन),
जो पेस्की (द आयरिशमैन),
ब्रेड पिट (वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड)
बेस्ट एक्ट्रेस -सपोर्टिंग रोलकैथी बेट्स (रिचर्ड ज्वैल),
लॉरा डर्न (मैरिज स्टोरी),
स्कारलेट जॉनसन (जोजो रैबिट),
फ्लॉरेंस पघ (लिटिल वुमन),
मार्गोट रॉबी (बॉम्बशैल)
बेस्टफिल्म एडिटिंगफोर्ड v फरारी (माइकल मैकस्कर और एंड्रयू बकलैंड),
द आयरिशमैन (थेलमा शूंमेकर),
जोजो रैबिट (टॉम ईगल्स),
जोकर (जेफ ग्रोथ),
पैरासाइट (यांग जिनमाओ)
बेस्टओरिजिनल स्कोरजोकर (हिल्डर गुड्नाडोटिर),
लिटिल वुमन (एलेंक्जेंडर डेस्प्लाट),
मैरिज स्टोरी (रेंडी न्यूमैन),
1917 (थॉमस न्यूमैन)
स्टार वॉर्स: द राइस ऑफ स्कायवॉकर (जॉन विलियम्स)
बेस्टएनिमेटेड शॉर्ट फिल्मडिकेरा(डॉटर),
हेयर लव,
किटबुल,
मैमोरेबल,
सिस्टर
बेस्टलाइव एक्शन शॉर्ट फिल्मब्रदरहुड,
नेफ्ता फुटबॉल क्लब,
द नेबर्स विंडो,
सारिया,
ए सिस्टर
बेस्ट साउंड एडिटिंगडोनाल्ड सिल्वेस्टर (फोर्ड v फरारी),
एलन रॉबर्टमरे (जोकर),
ओलिवर टार्ने और रशेल टाटे (1917),
वायली स्टेटमैन (वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड),
मैथ्यू वुड और डेविड अकॉर्ड (स्टार वॉर्स: द राइस ऑफ स्कायवॉकर)
बेस्टसाउंड मिक्सिंगएड आस्ट्रा,
फोर्डv फरारी,
जोकर,
1917,
वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड
बेस्ट एक्टर - लीडिंग रोलएंटोनियो बेंडेरस (पेन एंड ग्लोरी),
लियोनार्डो डि कैपरियो (वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड),
एडम ड्राइवर (मैरिज स्टोरी),
जोकिन फीनिक्स (जोकर),
जोनाथन प्राइस (द टू पोप्स)
बेस्ट एक्ट्रेस -लीडिंग रोलसिंथिया इरिवो (हैरियट),
स्कारलेट जॉनसन (मैरिज स्टोरी),
साओर्स रोनन (लिटिल वुमन),
चार्लीज थैरॉन (बॉम्बशैल),
रीनि जेलवेगर (जूडी)
बेस्ट एनिमेटेड फिल्महाउ टू ट्रेन योर ड्रेगन,
आय लॉस्ट माय बॉडी,
क्लॉस,
मिसिंग लिंक,
टॉय स्टोरी
बेस्ट सिनेमेटोग्राफीदआयरिशमैन (रॉड्रिगो प्रीटो),
जोकर (लॉरेंस शेर),
दलाइटहाउस (जारिन ब्लास्क),
1917 (रॉजर डीकिंस),
वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड (रॉबर्ट रिचर्डसन)
बेस्ट डॉक्यूमेंट्रीअमेरिकन फैक्ट्री,
द केव,
द एज ऑफ डेमोक्रेसी,
फॉर सामा,
हनीलैंड
बेस्ट डाक्यूमेंट्री - शॉर्ट सब्जेक्टइन द एबसेंस,
लर्निंग टू स्केटबोर्ड इन ए वॉरजोन(इम यू आर ए गर्ल),
लाइफ ओवरटेक्स मी,
सेंड लुइस सुपरमैन,
वॉक रन चा चा
बेस्ट इंटरनेशनल फिल्मकॉर्पस क्रिस्टी,
हनीलैंड,
लेस मिजरेबल्स,
पेन एंड ग्लोरी,
पैरासाइट
बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलबॉम्बशैल (काजू हिरो, एने मॉर्गन, विवियन बेकर),
जोकर (निकी लेडरमैन, के जार्जियू)
जूडी (जेरेमी वुडहेड),
मेलफिसेंट (पॉल गूच, आर्जन टूटन, डेविड व्हाइट),
1917 (नाओमी डोन, ट्रिस्टन वर्सलुइस, रेबेका कोल)
बेस्ट पिक्चरफोर्ड v फरारी,
द आयरिशमैन,
जोजो रैबिट,
जोकर,
लिटिल वुमन,
मैरिज स्टोरी,
1917,
वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड,
पैरासाइट
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्सएवेंजर्स एंडगेम,
द आयरिशमैन,
द लॉयन किंग,
1917,
स्टार वॉर्स: द राइस ऑफ स्कायवॉकर
बेस्ट एडाप्टेड स्क्रीनप्लेद आयरिशमैन,
जोजो रैबिट,
जोकर,
लिटिल वुमन,
द टू पोप्स
बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्लेनाइव्स आउट,
मैरिज स्टोरी,
1917,
वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड,
पैरासाइट
बेस्ट ओरिजिनल सॉन्गआय कॉन्ट लेट यू थ्रो योरसेल्फ अवे (टॉय स्टोरी),
आय एम गोना लव मी अगेन (रॉकेटमैन),
आय एम स्टैंडिंग विद यू (ब्रेकथ्रू),
इंटू द अन्नोन (फ्रोजन 2),
स्टैंड अप (हैरियट)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइनद आयरिशमैन
(प्रोडक्शन डिजाइन: बॉब शॉ, सेट डेकोरेशन: रेजिना ग्रेव्स),
जोजो रैबिट
(प्रोडक्शन डिजाइन: रा विंसेंट, सेट डेकोरेशन: नोरा सोपकोवा),
1917
(प्रोडक्शन डिजाइन: डैनिस गैसनर, सेट डेकोरेशन: ली सैंडलस),
वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड
(प्रोडक्शन डिजाइन: बार्बरा लिंग, सेट डेकोरेशन: नैंसी हाई),
पैरासाइट
(प्रोडक्शन डिजाइन: ली हा जून, सेट डेकोरेशन: चू वॉन वू)
बेस्ट डायरेक्टिंगद आयरिशमैन (मार्टिन स्कोरसेस),
जोकर (टॉड फिलिप्स),
1917 (सैम मेंडेस),
वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड (क्विंटन टैरेंटीनो),
पैरासाइट (बॉन्ग जून हो)
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनद आयरिशमैन (सैंडी पॉवेल और क्रिस्टोफर पीटरसन),
जोजो रैबिट (मायेस सी रोबियो),
जोकर (मार्क ब्रिजेस),
लिटिल वुमन (जैकलीन डुरन),
वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड (एरियन फिलिप्स)







Oscar 2020 Schedule | Oscar 92nd Academy Awards 2020 Season Schedule With Complete Venue Details Date and Time; all you need to know
Oscar 2020 Schedule | Oscar 92nd Academy Awards 2020 Season Schedule With Complete Venue Details Date and Time; all you need to know


Click here to see more details




Bihar.         Bollywoodnews

ChandigarhHimachal

Chhattisgarh News

Delhi News.       Enter National

Haryana.      Health news

 Jharkhand News

Lifestylenews

Madhya Pradesh

National.      Punjab News

Rajasthan News.       Sportsnews

Utar Pradesh

Post a Comment

Previous Post Next Post