डीसी का आदेश-बाॅर्डर सील के आदेशों पूरी तरह पालन हो
डीसी द्वारा जालंधर की सीमा के साथ लगने वाली होशियारपुर की सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है, जिसका असर जालंधर से होशियारपुर को जोड़ने वाली सीमा पर पड़ते गांव मडियाला में पुलिस चौकी नसराला के पुलिसकर्मियों द्वारा नाकाबंदी की गई। डीएसपी अमरनाथ ने बताया नसराला पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई विक्रमजीत सिंह की अगवाई में जालंधर-होशियारपुर हाईवे पर स्थित गांव मडियाला में नाकाबंदी की गई।

इस दौरान जालंधर से आने वाली सभी गाड़ियों को रोककर पूछताछ की गई और इनमें से सिर्फ उन गाड़ियों को जाने दिया गया, जिनके पास हिमाचल जाने के लिए मंजूरी थी। इतना ही नहीं, इस दौरान पुलिस की गाड़ी को भी रोका गया, जिसमें बैठे मुलाजिम ने बताया कि वह सुबह ही किसी काम से साथ वाले गांव गया था, जिसके चलते उसको जाने दिया गया। इस दौरान निजी काम से जाने वाले जालंधर जिले के लोगों को वापस भेजा गया।
डीसी का आदेश-बाॅर्डर सील के आदेशों पूरी तरह पालन हो
DC order-border seal orders to be fully followed



Post a Comment

Previous Post Next Post