वसुंधरा राजे फ्रेंड्स ग्रुप बाड़मेर की ओर से बाड़मेर में लॉक डाउन टू के बाद जरूरतमंदों को राहत दिलाने को लेकर ग्रुप के सदस्यों ने 50 किट राशन सामग्री के तैयार कर वितरित किए। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व संभाग प्रभारी अभय सिंह के नेतृत्व में डोर टू डोर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचकर दिए जाएंगे। पंचायत समिति सदस्य कल्याण सिंह बीदावत ने बताया कि मुख्य रूप से बाहरी राज्यों से आए परिवार जो ना तो यहां के वोटर हैं और ना ही राशन कार्ड। इसकी वजह से सरकार की किसी भी प्रकार की योजना का लाभ उन्हें नहीं मिल रहा है।
बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति के बिदासर में भाजपा के युवा नेता राजू सिंह कोटडा के नेतृत्व में 200 मास्क बांटे गए। बिदासर में वार्ड पंच 31 के चंदन सिंह बिदावत के नेतृत्व में सैनेटाइजर किया गया। इस दौरान जुगत सिंह बिदावत, पदम सिंह, ज्ञान सिंह वीर सिंह मौजूद रहे। इसी तरह भीमरलाई स्टेशन पर गरीब परिवारों को राशन किट वितरित किए गए। नरपतलाल देदड़,ने बताया कि भीमरलाई रेलवे स्टेशन पर मैनेजर कुंभाराम जानी, नरेश जानी व मोटाराम जानी ने ट्रैक्टर से घर-घर पहुंचकर 38 परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध करवाई।
नांद ग्राम पंचायत में कोरोना वायरस की महामारी से निपटने के लिए युवाओं की टीम ने भामाशाहों के सहयोग से 73518 रुपए एकत्र कर गरीब और असहाय परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई। नारायण बैरड़, चिमाराम जाखड़, हनुमान सिंह जाणी तथा अन्य युवा साथियों के के सहयोग से पैकेट वितरित किए। दवाई के लिए पैसों की जरूरत पड़ने पर शिक्षक हिमथाराम बैरड़ ने मदद करने की घोषणा की है।
Click here to see more details

إرسال تعليق