जहां कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में लॉक डाउन चल रहा है वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी का दौर। इसको देखते हुए जरूरतमंदों की मदद को जहां हजारों हाथ उठ खड़े हुए हैं। वही दूसरी ओर मूक पक्षियों के लिए भी अब जनमानस सामने आने लगा है।
पक्षियों को गर्मी में दाना पानी उपलब्ध करवाने के लिए नगर पालिका मण्डल दल द्वारा नगर पालिका परिसर एवं अटल उद्यान में करीब एक दर्जन परिण्डे बांधे गए हैं। इस दौरान अध्यक्ष रेखा जैन, अधिशासी अधिकारी सुरेश मीणा आदि मौजूद थे।
पक्षियों को दाना पानी मिले इसको लेकर मंगलवार से अभियान शुरू कर दिया गया है। जिसके तहत अब पूरे शहर में मूक पशु पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करते हुए जगह-जगह परिंडे बांधे जाएंगे।
गौतम हितकारिणी सभा ने बांधे परिंडे
यहां बुधवार को गौतम हितकारिणी सभा की ओर से बस स्टैंड में पांच जगह पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर उनमें पानी की व्यवस्था की । इन पांचों परिंडों पर रोजाना पानी डालने की जिम्मेदारी सभा के सदस्यों ने ली है।
चारा व दाना-पानी की करें व्यवस्था
निवाई| राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड संघ के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एसडीएम जेपी बैरवा के नेतृत्व में मूक पक्षियों के लिए दर्जनों परिंडे बांधे। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि भीषण गर्मी के चलते पशु-पक्षियों की सेवा के लिए भी लोगों को सहयोग करना चाहिए।
उन्होंने अन्य लोगों से भी पशु-पक्षियों के लिए चारा व दाना-पानी की व्यवस्था करने की अपील की।
संयोजक एवं प्रधानाचार्य देवेन्द्र पाल चौधरी ने बताया कि भीषण गर्मी के मौसम को लेकर मूक पक्षियों के लिए अभियान चलाकर विद्यालय में दर्जनों स्थानों पर परिंडे बांधे गए।
इसके बाद संघ द्वारा शहर में लोगों को मास्क का वितरण किया गया।
इस दौरान तहसीलदार प्रांजल कवर, सत्यनारायण मंगल, विष्णुकांत शर्मा, राधाकिशन चौधरी, सूरज चौधरी, भंवर चौधरी, महेशसिंह, नवलसिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।
Click here to see more details



Post a Comment