लॉकडाउन के चलते बंद पड़े थे प्रोजेक्ट, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ काम जल्द पूरा करने के आदेश
लॉकडाउन और कर्फ्यू के चलते पिछले 35 दिनों से स्मार्ट सिटी के तहत लुधियाना में चल रहे प्रोजेक्ट भी बंद थे, लेकिन जिला प्रशासन की मंजूरी के बाद बंद पड़े प्रोजेक्ट अब शुरू हो चुके हैं। इसकी पुष्टि करते हुए स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ आईएएस संयम अग्रवाल ने बताया कि सिधवां कनाल वॉटर फ्रंट, पक्खोवाल रोड आरओबी/आरयूबी, मल्हार रोड और कारकस प्लांट के प्रोजेक्टों को शुरू कर दिया गया है, हालांकि इन प्रोजेक्टों में 1 महीने से ज्यादा दिन की समय की देरी से काम थोड़ा प्रभावित हुआ है लेकिन इसे पूरा करने के लिए कॉन्ट्रेक्टर को कहा गया है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ गाइड लाइन का भी ध्यान रखने की हिदायत जारी की गई हैं।
शुरू हुए प्रोजेक्टों पर एक नजर
  • मल्हार रोड को स्मार्ट रोड बनाने के लिए और सराभा नगर मार्केट को स्मार्ट मार्केट बनाने के लिए 38.63 करोड रुपए खर्च होने हैं। इसे मई में खत्म करने की डेडलाइन थी, लेकिन अब ये अपनी डेडलाइन से चूक सकता है। लेकिन प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए काम शुरू हो चुका है।
  • सिधवां कनाल वॉटर फ्रंट प्रोजेक्ट को पूरा करने की डेडलाइन जुलाई है, लेकिन काम बंद होने से ये प्रोजेक्ट थोड़ा लेट हो सकता है। इस प्रोजेक्ट पर खर्चा 4.75 करोड़ आएगा। इस प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू कर दिया गया है।
  • पक्खोवाल रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी, आरयूबी बनाने के लिए 124 करोड़ रुपए खर्च होने हैं। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की डेडलाइन 25 अगस्त 2021 है, ऐसे में इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है।
  • मरे जानवरों का सही तरीके से प्रबंध किया जा सके, इसके लिए कारकस प्लांट का निर्माण चल रहा है । इस प्रोजेक्ट में ब्रेक लग गई थी लेकिन अभी से शुरू कर दिया गया है। इस पर खर्चा 7.98 करोड रुपए आना है । इसे पूरा करने की डेडलाइन 30 जून 2020 की गई थी लेकिन अब इसमें भी ब्रेक लगने के कारण देरी होने की संभावना है। स्मार्ट सिटी के तहत काम अब दोबारा शुरू कर दिया गया है।
इनके लिए दोबारा मंजूरी लेनी पड़ेगी

सिटी में स्मार्ट सिटी के तहत नए प्रोजेक्ट भी शुरू होने थे, जिनकी मंजूरी सरकार के पास भेजी गई थी और मंजूरी के बाद उन प्रोजेक्ट के टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते सिस्टम बदलने के कारण मंजूरी के लिए भेजे गए प्रोजेक्टों को दोबारा अप्रूवल के लिए भेजा जाएगा। उसके बाद ही टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। स्मार्ट सिटी के तहत 242 करोड़ रुपए की लागत वाले 7 नए प्रोजेक्टों के टेंडर लगाए जाने थे जिसमें मल्टी लेवल कार पार्किंग, इंडोर स्विमिंग पूल, आपदा में प्रयोग आने वाला फायर फाइटिंग सिस्टम अपग्रेड करना, मलबे का निस्तारण करने के लिए c&d प्लांट लगाना, 80 कंपैक्टर में मशीनें लगाना, डिजिटल लाइब्रेरी प्रोजेक्ट और बरसाती सीजन में कमजोर पड़े हुए सीवरमैन हॉल को अपग्रेडेशन करने का प्रोजेक्ट शामिल है, इनकी फाइलें अप्रूव्ड हो चुकी थी और उनके टेंडर लगाने की मंजूरी मिलनी बाकी थी, लेकिन अब इनके दोबारा अप्रूवल होने पर टेंट लगेंगे।
  • बंद पड़ी साइटों पर प्रोजेक्ट शुरू करवाने के लिए कॉन्ट्रेक्टर को हिदायतें जारी की गई हैं और काम भी शुरू कर दिया गया है। बाकी नए प्रोजेक्टों के लिए दोबारा मंजूरी लेकर टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी।-संयम अग्रवाल, सीईओ, स्मार्ट सिटी लुधियाना
रेलवे स्टेशन पर 9 घंटे चला कंडम पुल गिराने का काम

रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म पर कंडम घोषित पुल को हटाने का काम सोमवार से शुरू हो गया। इस काम को करने के लिए रेलवे के 100 से ज्यादा कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। करीब 9 घंटे तक काम चला और इस दौरान 10% ही काम खत्म हो पाया है। ये काम 10 दिनों में पूरा होने की उम्मीद है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा गया। जबकि काम करने के लिए जालंधर से भी कुछ लोगों को लुधियाना लाया गया था। अफसरों का खुद का मानना है कि यह काम सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर किया ही नहीं जा सकता। फिर भी खानापूर्ति के लिए मास्क व सेनेटाइजर के लिए एक काउंटर लगा रखा था।

लॉकडाउन के चलते बंद पड़े थे प्रोजेक्ट, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ काम जल्द पूरा करने के आदेश
Projects were closed due to lockdown, orders to complete work soon with social distancing







ChandigarhHimachal

                    Chhattisgarh News

Delhi News.               Enter 

                                               National

Haryana.                    Health news

                     Jharkhand News

Lifestyle news

             Madhya Pradesh

National.                                                                               PunjabNews

Rajasthan News.   

                                       Sports news

Uttar Pradesh

Post a Comment

أحدث أقدم