बाबा स्वामी दयाल सेवा संघ द्वारा चलाई जा रही मुहिम मलेरिया डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से ‘शहर मुक्त हो हमारा’ के तहत सोमवार को रिंपी फौगाट के नेतृत्व में बची हुई पुरानी अनाज मंडी स्थित पानी की टंकियों को साफ किया गया। रिंपी फौगाट ने स्वास्थ्य विभाग को अपने बयान में चेताया कि धरातल पर जाकर सार्वजनिक जगह और स्कूल ऑफिसों व घरों आदि में जाकर पानी की टंकियां चैक करें और लोगों के स्वास्थ्य
को ध्यान में रखते हुए उन पर
अमल करें। रिंपी फौगाट ने बताया कि जो टंकियां साफ की जा रही है उनमें बहुत गंदा पानी जो कि पीने के लायक नही है टंकियों में से निकल रहा है। स्वस्थ्य विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए ताकि राहगीरों को सार्वजनिक टंकियों का पानी पीकर किसी बीमारी का शिकार न होना पड़े।
रिंपी फौगाट ने आम जन से भी अपील की है कि आने वाले 3 मई को सुबह 10 बजे 10 मिनट सभी नागरिक अपने घरों के बहार बनी पशुओं के लिए खेल, हौद, टंकियों को साफ करें और संघ के वालिंटियर भी सार्वजनिक जगह पर बनी खेल, हौद को साफ करेंगे व शहर की विभिन्न संस्थाओं के वॉलंटियर भी इसमें सहयोग करेंगे। इसके बाद बाबा स्वामी दयाल सेवा संघ की बैठक प्रधान बोबी फौगाट व हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक धनराज कुंडू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि मंगलवार को नगरपरिषद के सचिव से मिलकर शहर में बने नालों की सफाई की मांग की जाएगी। रिंपी फौगाट ने बताया कि लॉक डाउन के चलते शहर के नाले और सीवर को साफ किया जा सकता है। ताकि मार्केट खुलने के बाद व्यापारी भाइयों के काम में बाधा ना उत्पन्न हो। कि नगरपरिषद द्वारा जो फोगिंग का काम चल रहा है। उसे समय अनुसार किया जाए, तो आम जन को मच्छरों से काफी राहत मिलेगी।
यह कार्य सुबह 5 से 7 बजे तक और शाम को 7 से 9 बजे तक किया जा सकता है क्योंकि इस समय गलियों में काफी मात्रा में मच्छरों की तादाद होती है। टंकियों को धोने में राकेश योगी, धीरज जैन, सोनू फौगाट, बिट्टू फौगाट, रवि, रमेश जैन, आशीष चौहान, दिनेश श्योराण का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment