गरीबों को सस्ता व सुलभ न्याय दिलाने के काम करने वाले पैरालीगल वालेंटियर्स व जनसाहस संस्था कोरोना वायरस की फैली महामारी में जरुरतमंदों की मदद के लिए काम कर रही है। संस्था समन्वयक इरफान खान ने बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडलेश्वर के सचिव व जिला अपर सत्र न्यायाधीश भारतसिंह रावत के निर्देश पर कोरोना वायरस महामारी को लेकर पैरालीगल वालेंटियर्स ने बस्तियों में जाकर लोगों को जागरूक किया।
एसडीएम व तहसीलदार ने जरुरतमंदों को राशन सामग्री वितरित की। जन साहस टीम, पैरालीगल वालेंटियर व चाइल्ड लाइन के अमर भोसले, जितेंद्र सेन ने बताया शहरी क्षेत्र की बस्तियों में जाकर मजदूर परिवार के लोगों को महामारी से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। लोगों से घरों में रहने, बाहर निकलने पर मुंह पर मास्क या रुमाल बांधने, बार-बार साबुन से हाथ धाेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। संस्था मदद से एकत्र राशन व मास्क बस्तियों के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। लोगों की मदद के लिए संस्था आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी जाएगी। हेल्प लाइन नंबर भी दिया जा रहा है।
Click here to see more details

Post a Comment