विकासखंड के कोलकी गांव में शनिवार रात 11 बजे एक मकान में शॉट-सर्किट होने से आग लग गई। ग्रामीणों ने स्थानीय संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। शहर से पहुंचे फायर वाहन से एक घंटे में आग बुझाई गई। घटना में पूरा मकान के साथ आभूषण और घरेलू सामान जल गया।
पूर्व केबिनेट मंत्री अंतरसिंह आर्य उनके गृहग्राम कोलकी में ही थे। उनके गांव में हेडरिया पिता कलजी बारेला के घर में शॉट-सर्किट होने से आग लग गई।
पूर्व मंत्री आर्य ने जलता घर देखकर गांव के लोगों को एकत्रित किया। घर में रहने वाले सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। नपा का फायर वाहन पहुंचने पर एक घंटे में आग पर काबू पाया गया।
आग की चपेट में आने से घर के साथ एक किलो चांदी के आभूषण, अनाज, सागौन की सिल्लियां सहित घरेलू सामान जल गया। घटना में करीब 2 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ।
पूर्व मंत्री आर्य ने प्रशासन से हेडरिया को मुआवजा राशि दिलाने की मांग की है।

إرسال تعليق