शहर में किरयाणा दुकानदारों ने सोमवार सुबह प्रशासन द्वारा निर्धारित समय से पहले दुकानें खोलने पर पुलिस ने दुकानें बंद करवा दी। प्रशासन ने किरयाणा की दुकानों के लिए शनिवार से सुबह 10 बजे शाम 5 बजे तक दुकानें खोलने के लिए समय तय किया गया है।
जबकि इससे पहले दुकानें खोलने के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 11 बजे व शाम 3 बजे से 6 बजे तक का टाइम निर्धारित किया था। सोमवार सुबह दुकानदारों ने 10 बजे की बजाय 8 बजे ही दुकानें खोल ली। दुकानों के बाहर ग्राहकों की भीड़ जुटी गई। पुलिस ने समय से पहले खुली दुकानों को बंद करवा कर ग्राहकों को वापस भेजा अाैर 10 बजे के बाद ही दुकानों पर आकर सोशल डिस्टेंस में खरीदारी के लिए कहा। दुकानें खुलने से भगत सिंह चौक, संजय गांधी चौक, पुराना बाजार, बुढलाडा रोड पर भीड़ जमा हो गई व लोगों का आवागमन भी बढ़ गया जिस कारण पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी। शहर थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने कहा कि सुबह किरयाणा की दुकानें चलाने वाले दुकानदारों द्वारा 10 बजे की बजाय 8 बजे ही दुकानें खोलने की सूचना मिली। पुलिस ने दुकानें बंद करवा दी।
बिना अनुमति दुकानें खोलने पर सात का काटा चालान
लॉकडाउन के दौरान सरकार के आदेशों की उल्लंघना कर रहे 7 दुकानदारों पर नपा ने कार्रवाई की। नपा की ओर से इन दुकानदारों के चालान करते हुए उन्हें जुर्माना किया गया। नपा सचिव पंकज गुर्जर ने बताया कि प्रशासन की ओर से दुकानदारों को लगातार लॉकडाउन का हवाला देते हुए दुकानें बंद रखने का आदेश जारी किया हुआ है। जबकि जरूरी चीजों की दुकानों को खोलने के लिए समय निर्धारित किया हुआ है। लेकिन कई दुकानदार जरूरी चीजों वाली दुकानों की आड़ में अपनी दुकानें खोल लेते हैं।
Click here to see more details

Post a Comment