कोविड-19 के चलते लॉक डाउन 2.0 की अवधि पूरी होने से एक सप्ताह पहले प्रदेश सरकार ने सोमवार से ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानें खोलने की परमिशन देने से कस्बे के मुख्य बाजार और बस स्टैंड की 70 प्रतिशत दुकानें एक महीने बाद खुली। लेकिन कम ही लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का इस्तेमाल किया जा रहा है।
सोमवार को एक महीने के उपरांत दुकान खोलने की परमिशन जारी होने के बाद में मुख्य बाजार में गारमेंटस, इलेक्ट्रिक, फोटो स्टूडियो, किताबों एवं स्टेशनरी, टेलर, ज्वैलर्स, कॉस्मेटिक, फुटवियर व साड़ी की दुकानें खुली।
बस स्टैंड पर भी हार्डवेयर, पेंटस, भवन निर्माण सामग्री, टी स्टाल और ऑप्टिकल की दुकान खुली रही। लॉकडाउन 2.0 को पूरा होने में अभी छह दिन शेष है। एसबीआई बैंक के सामने लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। यहीं हाल सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के सामने देखने को मिला। मुख्य बाजार और बस स्टैंड पर लोग बिना मास्क लगाए ही बाहर निकले। जिला प्रशासन द्वारा कस्बे में दुकानें खोलने का समय सुबह 10 बजे और बंद होने का समय शाम 4 बजे ही फिक्स किया गया है।
Click here to see more details

إرسال تعليق