बुढलाडा में कोरोना पॉजिटिव व जमातियों के संपर्क में आने वाले लोगों पर सेहत विभाग व पुलिस की कड़ी नजर है। बुढलाडा में कोरोना वायरस के नेगेटिव से पॉजिटिव हुए दो केसों के बाद सेहत विभाग की ओर से साेमवार काे बुढलाडा व इसके आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्पष्ट रूप में जमातियों में संपर्क में आने वाले व कर्फ्यू के पास के द्वारा शहर में दाखिल होने वाले 45 लोगों के कोरोना सैंपल लिए हैं। इस माैके पर डॉ. रनजीत सिंह राय, एसएमओ गुरचेतन प्रकाश, भूपिंदर सिंह समेत पुलिस पार्टी मौजूद थे।
जानकारी अनुसार सेहत विभाग की ओर से दो केस पॉजिटिव होने के बाद पूरे शहर में डोर-टू-डोर सर्वे करने के अलावा शहर से बाहर आने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। इसके तहत लोगों का लगातार चेकअप किया जा रहा है ताकि कोरोना की चेन को यहीं तोड़ा जा सके। शहर के वार्ड नंबर 4 व 2 में भी सेहत विभाग द्वारा पुलिस बल के साथ मिलकर दोनों वार्डों को पूरी तरह सील करने के अलावा इन वार्डों में भी लोगों का डोर-टू-डोर चेकअप किया जा रहा है। पॉजीटिव पाए गए दोनों वार्ड के मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान की जा रही है।
गौरतलब है कि दिल्ली के निजामुदीन मरकस में भाग लेने के बाद बुढलाडा पहुंचे मूल रुप से छत्तीसगढ़ निवासी 10 लोगों में 5 लोगों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद वार्ड नंबर चार के एक परिवार के चार सदस्य जिनमें दो बच्चों के अलावा वार्ड नंबर दो की एक सास बहु समेत 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिनमें से तीन लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें सिविल अस्पताल मानसा से छुट्टी दे दी गई है। सेहत विभाग की ओर से वार्ड नंबर 4 के क्षेत्र में शूगर, खांसी, सांस के साथ पीड़ित लोगों के भी टेस्ट करने का फैसला किया गया था। जिसके तहत सर्वे शुरू कर दिया गया है।
कोरोना वायरस के एहतियात के तौर पर सरकार की ओर से जारी की हिदायत की पहली कतार में काेरोना योद्वा के तौर पर जंग लड़ रहे लोगों के कोरोना टेेस्ट करवाने का फैसला किया गया है।
जिसके तहत विभाग की ओर से डॉक्टर, पुलिसकर्मी, दर्जा चार कर्मियों, दूध, सब्जी विक्रेता जो अधिक से अधिक लोगों के संपर्क में हैं, की शिनाख्त करने के लिए एसएमओ को सूची तैयार कर भेजने की हिदायत की गई थी।
Click here to see more details

Post a Comment