(मनोज कुमार)प्रदेश में कोरोनावायरस एक और मौत चंडीगढ़ पीजीआई में हुई है। करनाल के घरौंडा निवासी ज्ञान सिंह (58) को चंडीगढ़ रेफर किया गया था। यह प्रदेश के तीसरी मौत है। उधर, राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या कुल 76 हो गई है। नए चार केस नूंह में मिले हैं। ये सभी तब्लीगी जमात से हैं, जो श्रीलंका के रहने वाले हैं। प्रदेश में कुल 33 जमाती कोरोना पॉजिटव हो चुके हैं। राज्य में 15 लोगों के डिस्चार्ज होने के बाद 61 अभी अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें 50 फीसदी से ज्यादा तब्लीगी जमात से हैं।

प्रदेश में अब तक लिए गए 1536 सैंपल में 1054 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें 978 निगेटिव मिले हैं, जबकि 76 कोरोनो पीड़ित। यानी जांच की तुलना में 7.21 प्रतिशत मरीज कोरोना पीड़ित पाए गए हैं। जबकि यह आंकड़ा तीन दिन पहले 3% था। 2 अप्रैल को राज्य में मात्र 36 लोग ही कोरोना पॉजिटिव थे। हालांकि एक ही दिन में 3075 लोगों ने सर्विलांस का पीरियड पूरा कर लिया है। कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वालों का आंकड़ा एकाएक बढ़कर 702 हो गया है।

आदेश... तब्लीगी सूचना दें ताकि उन्हें क्वारेंटाइन किया जा सके

हरियाणा सरकार ने नई दिल्ली से आए तब्लीगी जमातियों को आदेश दिए हैं कि वे खुद प्रशासन को सूचना दें, ताकि ऐसे लोगों को क्वारेंटाइन किया जा सके। गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि प्रदेशभर में 1277 ऐसे तब्लीगी जमातियों को क्वारेंटाइन किया जा चुका है। तब्लीगी जमात से आए व्यक्ति ने जानकारी सरकार से छिपाई है तो उस पर कार्रवाई होगी।

योजना... मेडिकल कॉलेजों को बनाया जाएगा कोविड-19 अस्पताल

सरकार 600 बेड की क्षमता की मेडिकल कॉलेज नल्हड़, नूंह, 550 बेड क्षमता वाली मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा हिसार व 210 बेड क्षमता वाली मेडिकल कॉलेज मुलाना अम्बाला शामिल किया है। 28 अन्य अस्पतालों को भी कोविड-19 अस्पताल बनाया जाएगा। फरीदाबाद, नूंह, पलवल, गुड़गांव और पानीपत में अब गहन जांच की जाएगी।

एहतियात... सरकार फिर बोली- बच्चों-बुजुर्गों को बाहर न निकाला जाए

कोरोना बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादा असर कर सकता है। इसलिए सरकार ने 10 साल की उम्र से छोटे और बुजुर्गों को किसी भी परिस्थिति में बाहर न निकलने की हिदायत दी है। राज्य में एक मौत हुई है। जबकि 231 विदेशी और चिह्नित किए हैं। 272 लोग कोरोना पॉजिटव के संपर्क वाले मिले हैं। 503 और सर्विलांस पर आए हैं। 15 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
किस जिले में कितने मरीज मिले
जिलामरीजठीक हुए
गुड़गांव189
फरीदाबाद141
पानीपत43
पलवल171
अम्बाला40
सिरसा30
नूंह80
पंचकूला20
सोनीपत11
हिसार10
रोहतक10
करनाल10
भिवानी20
कैथल10
नोट: अम्बाला, रोहतक के बाद करनाल के एक मरीज की मौत।
कहां कितने जमाती पॉजिटिव
जिलासंख्या
पलवल16
फरीदाबाद5
गुड़गांव2
अम्बाला2
नूंह7
कैथल1
आज तक की स्थिति
  • 17353 लोग विदेश से लौट चुके हैं।
  • 702 आ चुके हैं पॉजिटिव के संपर्क में।
  • 13941 लोग अभी भी हैं सर्विलांस पर।
  • 482 की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
नए चार केस नूंह में मिले हैं। ये सभी तब्लीगी जमात से हैं, जो श्रीलंका के रहने वाले हैं।

Click here to see more details


Bihar.                  Bollywoodnews

ChandigarhHimachal

                    Chhattisgarh News

Delhi News.               Enter National

Haryana.                    Health news

                     Jharkhand News

Lifestylenews

             Madhya Pradesh

National.                Punjab News

Rajasthan News.            Sportsnews

Utar Pradesh

Post a Comment

Previous Post Next Post