लॉकडाउन में शहर में भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने अब नया तरीका निकाला है। सबसे ज्यादा बाइक पर बैठकर घूमने वालों से दिक्कत खड़ी हो रही हैं जबकि बाइक से घूमने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके बाद भी लोग अपने छोटे-मोटे काम के लिए बाइक का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं कुछ युवा तो शहर भ्रमण पर ही फालतू ही निकलते हैं।
इसके लिए पुलिस ने नया तरीका निकाला है।
एसपी तरुण नायक ने यातायात पुलिस, कैंट और कोतवाली पुलिस से कहा है कि पहली बार जो बाइक पकड़ेंं , उस पर लाल रंग के पेंट से निशान लगा दिया जाए। यह निशान चेतावनी का संकेत है।
यानी पहली बार बाइक पकड़ी गई है, इसलिए छोड़ा जा रहा है। अगर यह फिर से दिखाई दी तो धारा 144 के उल्लंघन मामले में धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज होगा।
इसलिए कैंट, यातायात और कोतवाली पुलिस ने 250 से ज्यादा बाइक तो पकड़ी, लेकिन उन पर लाल निशान लगाकर छोड़ दिया है।
निशान मिटाया भी तो दिखेगा धब्बा : टीआई अवनीत शर्मा का कहना है कि लाल निशान पेंट से लगाया है। अगर कोई व्यक्ति चालाकी कर इसे मिटाता है तो भी इसका धब्बा दिखाई देगा। इससे पुलिस यह पहचान कर लेगी कि पहले इसे चेतावनी दी जा चुकी है।
144 के उल्लंघन में बाइक पकड़ी तो कोर्ट से ही छूटेगी : अगर पुलिस धारा 144 के उल्लंघन में बाइक जब्त करती है तो वह कोर्ट से ही छूटेगी। इस दौरान कई नियम-कायदे भी देखे जाएंगे। बाइक का बीमा है, उसके दस्तावेज पूरे हैं या नहीं? चालक पर लाइसेंस है या नहीं? अगर कोई कमी निकली तो कोर्ट से बाइक छूटना ही मुश्किल हो जाएगा।
Click here to see more details

إرسال تعليق