क्षत्रिय महासेना की ओर से कुंवर सिंह स्मारक सेक्टर चार में एक बैठक हुई। इस मौके पर क्षत्रिय समाज के वरीय पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर ही क्षत्रिय सेना की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित करने हेतु क्षत्रिय महासेना के सदस्यों और सभी क्षत्रिय भाइयों से स्वीकृति ली गई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी धूमधाम से होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस मीटिंग में क्षत्रिय महासेना के सदस्य जेके सिंह, सुमित राठौड़, विकास सिंह चन्देल, अंतिम सिंह, मंजीत सिंह, अन्नु सिंह, विक्रम सिंह, आदित्य सिंह राजपूत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

जानकारी देते जितेंद्र सिंह।



Bokaro News - kshatriya mahasena will meet with colorful programs singh



Post a Comment

Previous Post Next Post