बोकारो थर्मल स्थित केंद्रीय मार्केट की सड़कें बहुत जल्द सजावट की खूबसूरती से चमकने वाली हैं। रविवार को मुख्य सड़क का सौंदर्यीकरण कार्य डीवीसी की ओर से शुरू किया गया। यहां हनुमान मंदिर एवं थाना चौक मुख्य सड़क के किनारे टाइल्स लगाई जा रही हैं। इसके अलावे वृक्षों के चबूतरे का भी निर्माण करवाया जा रहा है, ताकि सड़क सुंदर दिखने के साथ-साथ वहां आसपास राहगीरों के बैठने की भी सुविधा हो। सड़क सौंदर्यीकरण का यह कार्य लगभग पांच लाख रुपए के लागत से डीवीसी की ओर से करवाई जा रहा है। इसके अलावे डीवीसी अस्पताल के बगान का भी सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसे स्थानीय ठेकेदार संतोष प्रजापति, रण विजय सिंह, सतीश श्रीवास्तव आदि लोग संयुक्त रूप से करवा रहे हैं।

इस संबंध में अपर निदेशक नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि यहां दीवारों में रंगरोगन का कार्य भी होगा, ताकि केंद्रीय मार्केट समीप मुख्य सड़क साफ रहे। बताते दें कि केंद्रीय मार्केट एवं थाना चौक समीप मुख्य सड़कों में थाना की ओर से जब्त किए गए छोटे-बड़े वाहनों को भी सड़कों पर ही जैसे-तैसे खड़ा कर दिया गया था। इसके कारण सड़क जहां संकीर्ण हो गई थी, वहीं आसपास काफी गंदगी भी फैल गई थी। तत्कालीन मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान कमलेश कुमार एवं अपर निदेशक नीरज कुमार सिन्हा सहित बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर उमेश कुमार ठाकुर के अथक प्रयास के बाद 15-20 वर्षों से खड़े जब्त वाहनों को मुख्य सड़क से हटाया गया तथा रेलवे गेट समीप सुरक्षित रखवाया गया।

सड़क के सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लेते लोग।



Bokaro News - soon the streets of central market will shine beautifully with the decoration



Post a Comment

أحدث أقدم